Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Instagram लाया नया 'फेस फिल्टर' फीचर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Wed, 17 May 2017 05:11 PM (IST)

    इंस्टाग्राम ने अपने एप में नए फीचर फेस फिल्टर को अपडेट किया है ...और पढ़ें

    Instagram लाया नया 'फेस फिल्टर' फीचर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
    Instagram लाया नया 'फेस फिल्टर' फीचर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

    नई दिल्ली(जेएनएन)। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम एक बार फिर से अपने यूजर्स के लिए नया अपडेट लेकर आया है। इंस्टाग्राम ने स्नैपचैट को कॉपी करते हुए मंगलवार को अपने साइट पर “फेस फिल्टर” को अपडेट किया है। फिलहाल एप में सिर्फ 8 फेस फिल्टर्स को ही शामिल किया गया है। यूजर्स फ्रंट या रियर कैमरा से ली गई तस्वीर और वीडियो में इन फिल्टर्स को इस्तेमाल कर सकते हैं। इन फिल्टर्स को अपने एप में शामिल कर फेसबुक और इंस्टाग्राम ने यह साबित कर दिया है कि वो स्नैपचैट से पीछे नही है।

    इस नए फीचर का इस्तेमाल करना चाहते है? तो हम यहां बता रहें है इसका तरीका।

    फेस फिल्टर इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या आईओएस एप स्टोर से इंस्टाग्राम को अपडेट करना होगा।

    CNBC Tech: Instagram Face Filters 1

    इसके बाद आप जैसे ही स्टोरीज कैमरा में जाएंगे, स्क्रीन के दायें तरफ नीचे 'फेस' सिंबल दिखेगा। इस पर टैप करते ही चुनिंदा फेस फिल्टर्स दिखने लगेंगे। आप किसी एक को चुन सकते हैं।

    CNBC Tech: Instagram Face Filters 5

    अब यूजर किसी भी फेस फिल्टर को चुन के फोटो खींच सकते हैं या वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। प्रॉसेस पूरी होने पर वीडियो या फोटो को शेयर किया जा सकता है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम के 700 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।