Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hike ने लॉन्च की पेमेंट वॉलेट और UPI सर्विस, कर पाएंगे इंस्टेंट मनी ट्रांसफर

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Wed, 21 Jun 2017 03:37 PM (IST)

    हाइक भारत का ऐसा पहला मेसेजिंग एप बन गया है जिसने पेमेंट वॉलेट को लॉन्च किया है ...और पढ़ें

    Hike ने लॉन्च की पेमेंट वॉलेट और UPI सर्विस, कर पाएंगे इंस्टेंट मनी ट्रांसफर
    Hike ने लॉन्च की पेमेंट वॉलेट और UPI सर्विस, कर पाएंगे इंस्टेंट मनी ट्रांसफर

    नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय मैसेजिंग एप हाइक ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। हाइक ने अपने नए अपडेट में इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट वॉलेट को लॉन्च किया। इसके साथ ही हाइक भारत का ऐसा पहला मैसेजिंग एप बन गया गया है जिसने अपने एप में पेमेंट वॉलेट को जोड़ा है। हाइक अब सिर्फ मेसेजिंग एप के तौर पर नहीं जाना जाएगा बल्कि अब एप के माध्यम से आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फ्री में इंस्टेंट बैंक-टू-बैंक ट्रांसफर कर सकेंगे।

    UPI की मदद से कर पाएंगे पेमेंट:

    हाइक पेमेंट वॉलेट के जरिये वो लोग भी पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे जो सक्रिय रूप से किसी बैंक खाते का उपयोग नहीं करते हैं। हाइक वॉलेट द्वारा अपने दोस्तों को पैसे भेजने और प्राप्त कर सकते हैं। इसमें यूजर्स वॉलेट टू वॉलेट पैसे ट्रांसफर करने के साथ यूनिफाईड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की मदद से बैंक में भी पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। यानी कि पैसे भेजने के लिए सामने वाले यूजर के पास हाइक मेसेंजर का होना जरुरी नहीं है।

    Image result for hike

    दोस्तों को भेजें डिजिटल शगुन:

    इसके साथ ही हाइक ने एक और फीचर को अपने एप में शामिल किया है। जिसमें आप अपने दोस्तों को ब्लू पैकेट के जरिए डिजिटल शगुन भेज सकते हैं। ब्लू पैकेट के जरिए पैसे सीधे यूजर के वॉलेट में भेजे जाएंगे। इसके साथ ही आप ग्रुप चैट में भी पैसे भेज सकते हैं। ग्रुप चैट में जो पहले इस पैकेट को खोलेगा, पैसे उसे मिल जाएंगे।

    यह भी पढ़ें:

    स्मार्टफोन में जरुर रखें ये 5 एप्स, लाइफ होगी आसान

    नहीं जानते होंगे व्हाट्सएप की इस लेटेस्ट ट्रिक के बारे में, होगा आपका काम आसान

    Whatsapp के खास फीचर्स, इनके बारे शायद नहीं जानते होंगे आप

    खबरें और भी