Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    व्हाट्सएप के बाद हाइक लाया नया फीचर, अब 2जी की स्पीड पर करें बढ़िया वीडियो कॉलिंग

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 27 Oct 2016 04:41 PM (IST)

    मैसेजिंग एप Hike ने अपने यूजर्स के लिए Video Call फीचर जारी किया है। इसे यूजर्स के लिए लाइव कर दिया गया है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। मैसेजिंग एप Hike ने अपने यूजर्स के लिए Video Call फीचर जारी किया है। इसे यूजर्स के लिए लाइव कर दिया गया है। यूजर्स Hike के इस नए अपडेट को बीटा वर्जन में इंस्टॉल कर सकते हैं। Hike के फाउंडर और सीईओ कविन भारती मित्तल ने कहा कि भारत एक बहुत बड़ा मार्केट है जहां वीडियो कॉलिंग फीचर से Hike यूजर्स के बातचीत के तरीके में बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि Hike Video Call फीचर 2जी जैसे नेटवर्क पर भी काम करेगा। तो चलिए आपको Hike के नए अपडेट के बारे में बता देते हैं।

    Hike Video Call में होंगे ये फीचर्स:

    इसमें यूजर्स कॉल का जवाब देने से पहले लाइव वीडियो प्रिव्यू भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस फीचर में यूजर को बेहतर और शानदार क्वालिटी वीडियो मिलेगी। कंपनी ने दावा किया है कि ये 2जी जैसे कमजोर नेटवर्क पर भी अच्छी तरह काम कर सकता है। ऐसे में ये फीचर व्हाट्सएप को कड़ी टक्कर देगा। ये फीचर फिलहाल एंड्रायड यूजर्स के लिए ही लांच किया गया है। कंपनी जल्द ही इसे आईओएस यूजर्स के लिए भी पेश करेगी।

    इससे पहले Hike में ये फीचर सितंबर से बीटा वर्जन टेस्ट के लिए जारी किया गया था। जिसके बाद आज इस यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया गया है। वहीं, व्हाट्सएप में भी वीडियो कॉलिंग फीचर जारी किया है लेकिन फिलहाल बीटा वर्जन के लिए ही ये उपलब्ध है। इसे आम यूजर्स तक आने में अभी समय लगेगा।

    यह भी पढ़े,

    यह क्या, व्हाट्सएप में वीडियो कॉलिंग! इस तरह करें बीटा वर्जन डाउनलोड

    व्हाट्सएप पर बिना ब्लॉक किए भी छुपा सकते हैं ऑनलाइन स्टेट्स, ये है ट्रिक

    अब अपनी सेल्फी दिखाकर ऑनलाइन पेमेंट करें पूरा

    खबरें और भी