Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों की प्रोफाइल पिक्चर को ऐसे करें चेंज

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 13 Jul 2016 03:25 PM (IST)

    दोस्तों से मजाक करना किसे अच्छा नहीं लगता है। हर कोई इसी फिराक में रहता होगा कि कब उसे उसके दोस्त से मिलने का मौका मिले और वो उसके साथ हंसी मजाक कर पा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दोस्तों से मजाक करना किसे अच्छा नहीं लगता है। हर कोई इसी फिराक में रहता होगा कि कब उसे उसके दोस्त से मिलने का मौका मिले और वो उसके साथ हंसी मजाक कर पाएं। लेकिन दोस्तों के साथ मजाक करने के लिए मिलने की जरुरत नहीं है। जी हां, क्योंकि हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने दोस्त की व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो ही बदल सकते हैं। तो है न ये एक बेहतरीन तरीका:

    पढ़े, अरे वाह! अब एक ही स्मार्टफोन में ऐसे चलेंगे एक से ज्यादा फेसबुक अकाउंट

    1. इसके लिए आप वेब ब्राउज करके कुछ डरावनी या मजाकिया अंदाज वाली फोटोज डाउनलोड कीजिए।

    2. अब फोटो के पिक्सल 561*561 पर सेट कर लीजिए।

    3. अब अपने फोन में एसडी कार्ड पर जाइए फिर व्हाट्सएप पर टैप कर प्रोफाइल पिक पर जाइए।

    4. यहां आपको अपने फ्रेंड की प्रोफाइल पिक्चर, उसका नाम और फोन नंबर दिखाई देगा।

    5. अब अपनी इमेज को रीनेम कीजिए। नाम बदलते समय ये ध्यान रखिएगा कि आप वही नाम रखें जो कि आपके फ्रेंड की प्रोफाइल का था। अब उसे रिप्लेस कर दीजिए।

    6. इसके बाद आप अपना फोन स्विचऑफ करके ऑन कर लीजिए।

    फिर क्या, अब मजा लीजिए। अपने दोस्तों को उनकी प्रोफाइल पिक का स्नैपशॉट लेकर भेजे और पूछे की उन्होंने ये कैसी फोटो लगा रखी है। यकीन मानिए वो हैरान रह जाएंगे।

    आपको बता दें कि इस ट्रिक को आईओएस यूजर्स iFunBox के माध्यम से इस्तेमाल कर सकते हैँ।