Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्मार्टफोन की मेमोरी हो गई है फुल, ऐसे ऑटोमेटिक डिलीट करें फोन में सेव बेकार फोटोज

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 11 Feb 2017 10:00 AM (IST)

    हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप फोन मेमोरी फुल होने की परेशानी से निजात पा सकते हैं ...और पढ़ें

    स्मार्टफोन की मेमोरी हो गई है फुल, ऐसे ऑटोमेटिक डिलीट करें फोन में सेव बेकार फोटोज
    स्मार्टफोन की मेमोरी हो गई है फुल, ऐसे ऑटोमेटिक डिलीट करें फोन में सेव बेकार फोटोज

    नई दिल्ली। स्मार्टफोन की स्पीड धीरे होने का सबसे बड़ा कारण फोन की मेमोरी का फुल हो जाना होता है। लगभग हर कोई अपने स्मार्टफोन कई ऐसी चीजें सेव करके रखते हैं, जिनका कोई इस्तेमाल नहीं होता। इनमें बेकार की फोटोज और वीडियोज शामिल हैं। इनके चलते फोन की मेमोरी भर जाती है और आपका स्मार्टफोन धीरे काम करने लगता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। लेकिन सबसे पहले हम आपको ये बताएंगे की फोन मेमोरी किन कारणों से भर जाती है।

    किन कारणों से भर जाती है स्मार्टफोन की मेमोरी:

    1. बेकार की एप इंस्टॉल करना।

    2. सभी मैसेजिंग एप से आने वाली फोटो भी मेमोरी भरने का एक बड़ा कारण है।

    3. फोन में आने वाली वीडियोज को फोन में सेव करके रखना भी फोन की मेमोरी को भर देता है।

    आपको बता दें कि व्हाट्सएप पर आने वाली फोटोज और वीडियोज से फोन मेमोरी जल्दी भर जाती है। व्हाट्सएप पर आने वाली फोटोज और वीडियोज फोन मेमोरी में जाकर इकट्ठा हो जाती हैं। ऐसे में एक ऐसा तरीका है, जिसकी मदद से व्हाट्एप पर आने वाली बेकार की तस्वीरें ऑटोमेटिक डिलीट हो सकती हैं।

    इस काम में आपकी मदद Siftr Magic Cleaner एप कर सकती है। ये एप एडाब में काम करने वाले पूर्व इंप्लाई ने बनाई है, जो व्हाट्सएप से आने वाली जंक फोटो को सर्च कर उन्हेंन डिलीट कर देती है। यह एप आसानी से गूगल प्ले स्टोर में मिल जाएगी। आपको बता दें कि इसके काम करने का तरीक इमेज रिकॉग्नाइजेशन पर निर्भर करता है, जो फोटो में दिए गए Text के आधार पर तय किया जाता है।

    1. सबसे पहले अपने फोन में Siftr Magic Cleaner एप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।

    2. अब फोन में इंस्टॉल एप को गैलरी का एक्सेस दें। साथ ही कुछ दूसरी फाइल्स को एक्सेस करने के लिए Allow पर क्लिक कर दें।

    3. अब एप में नीचे की तरफ दिए गए आइकॉन पर क्लिक करें, जिसके बाद यह एप फोन में सेव फोटो को स्कैन करना शुरु कर देगी।

    4. इसके बाद एप अपने हिसाब से जंक फोटो को नीचे दिखा देगी। अगर आप उन सभी जंक फोटो को डिलीट करना चाहते हैं, तो डिलीट के बटन पर क्लिक करें। जो फोटो नहीं डिलीट करना चाहते उनके ऊपर से टिक मार्क हटा दें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े,

    अब Paytm पर पैसा ट्रांसफर करना पड़ेगा महंगा, ट्रांजैक्शन पर लगेगा 2 प्रतिशत चार्ज

    अब आपका स्मार्टफोन बनेगा दिल्ली मेट्रो का टोकन, लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा

    व्हाट्सएप Android और iOS यूजर्स के लिए लेकर आया नया तोहफा, अब और भी मजेदार होगी चैटिंग