विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रू कॉलर पर शेयर हो रही है आपकी डिटेल्स, डिलीट करें अपना नंबर!

By MMI TeamEdited By:
Updated: Tue, 03 May 2016 01:00 PM (IST)

ट्रू कॉलर पर अनजान लोग आपकी डिटेल निकालकर नजदीकियां बनाने की कोशिश करते है। अगर आपकी भी निजी जानकारियां ट्रू कॉलर पर शेयर हो रही है और आप इससे तंग आ चुके है तो आप अपना नंबर इस एप से हटा सकते है। बस इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें

News Article Hero Image

ट्रू कॉलर एप से किसी भी नंबर और उस नंबर से संबंधित व्यक्ति के बारे में आसानी से जानकारी हासिल की जा सकती है। ट्रू कॉलर आपको अनजान नंबरों से कॉल करने वाले की भी पूरी जानकारी मुहैया कराता है, लेकिन परेशानी तब खड़ी होती है जब इन जानकारियों का मिसयूज किया जाता है और अनजान लोग आपकी डिटेल निकालकर नजदीकियां बनाने की कोशिश करते है। अगर आपकी भी निजी जानकारियां ट्रू कॉलर पर शेयर हो रही है और आप इससे तंग आ चुके है तो आप अपना नंबर इस एप से हटा सकते है। बस इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

पढ़े: ऐसे कर सकते हैं ब्लॉक साइट को एक्सेस

1. सबसे पहले एप को ओपन करें।

2. टॉप पर बाएं ओर किनारे पर दिए People आइकन पर टैप करें> अब सेटिंग में जाएं> अबाउट पर जाएं> डिएक्टिवेट अकाउंट कर दें।

ध्यान दें कि आईओएस के लिए भी लगभग समान प्रक्रिया अपनानी है।

3.अब अगर आप अपना नंबर इस एप से अनलिस्ट करना चाहते है तो ट्रू कॉलर की वेबसाइट पर जाकर अनलिस्टिंग पेज पर क्लिक कर दें।

4. अनलिस्ट करने के लिए अपना मोबाइल नंबर सही कंट्री कोड के साथ यहां पर भरें और एक उचित कारण चुनकर अपने नंबर को इस एप से अनलिस्ट कर दें।

पढ़े: ये हैं वो 7 एप्स जो स्मार्टफोन की बैटरी को करते हैं ड्रेन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यूज

5. इसके बाद ट्रू कॉलर आपको एक वेरिफिकेशन कोड देगा। आपको इस कोड को टाइप करके प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

6.बस अब आपका नंबर लिस्ट से हटाने के लिए एप 24 घंटे तक का समय ले सकता है और उसके बाद आपका नंबर अनलिस्ट हो जाएगा।