Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिना किसी को पता चले व्हाट्सएप से ऐसे करें खुद को अनब्लॉक

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 28 Aug 2016 03:00 PM (IST)

    क्या आपके फ्रेंड ने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया? अरे! दुखी होने की जरुरत नहीं है। आप चाहें तो उनके व्हाट्सएप पर खुद को अनब्लॉक कर सकते हैं ...और पढ़ें

    बिना किसी को पता चले व्हाट्सएप से ऐसे करें खुद को अनब्लॉक
    बिना किसी को पता चले व्हाट्सएप से ऐसे करें खुद को अनब्लॉक

    क्या आपके फ्रेंड ने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया? अरे! दुखी होने की जरुरत नहीं है। आप चाहें तो उनके व्हाट्सएप पर खुद को अनब्लॉक कर सकते हैं। यकीन नहीं हो रहा न! लेकिन हम सच कह रहे हैं। बस कुछ सिंपल से स्टेप आपको फॉलो करने होंगे खुद को किसी के भी व्हाट्सएप अकाउंट से अनब्लॉक करने के लिए:

    सबसे पहले जानें क्या वाकई आपको ब्लॉक किया गया है:

    सबसे पहले चेक करें कि आपके फ्रेंड की प्रोफाइल पिक्चर, लास्ट सीन या व्हाट्सएप स्टेट्स दिख रहे हैं या नहीं। अगर नहीं दिख रहे तो समझ लें कि आपको ब्लॉक कर दिया गया है।

    दूसरा तरीका है कि आपने व्हाट्सएप पर फ्रेंड को कोई मैसेज भेजा और यह केवल एक टिक दिखाता है तो इसका मतलब है कि मैसेज सेंड हो गया लेकिन डिलीवर नहीं हुआ यानि आपको ब्लॉक कर दिया गया है।

    खुद को किसी के भी व्हाट्स एप अकाउंट से ऐसे करें अनब्लॉक:

    1. सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन कर सेटिंग में जाएं।

    2. फिर अकाउंट पर टैप करें और फिर डिलीट माई अकाउंट पर क्लिक कर दें (फ्रिक न करें आप इसे दोबारा चला सकते है)

    3. अब अपना फोन नंबर एंटर करें और अपने अकाउंट को डिलीट कर दें।

    4. फिर व्हाट्सएप मैसेंजर को अनइंस्टॉल कर दें।

    5. जब एक बार व्हाट्स एप ठीक तरह से अनइंस्टॉल हो जाए तो अपने फोन को रीस्टार्ट करें।

    6. इसके बाद प्ले स्टोर में जाकर दोबारा व्हाट्सएप इंस्टॉल करें।

    7. फिर व्हाट्सएप को दोबारा शुरू करने के लिए पूछी गई सारी डिटेल्स डालें।

    8. तो लीजिए बस अब आप खुद को अपने फ्रेंड के व्हाट्सएप अकाउंट से अनब्लॉक कर चुके है। वह भी बिना उन्हें पता लगे।

    ध्यान दें: व्हाट्सएप दिन प्रतिदिन अपडेट होता रहता है। इसलिए ये ट्रिक व्हाट्सएप के पुराने वर्जन पर काम करेगी। अगर आपके आप व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन है तो यह उसके लिए लाभकारी नहीं है।