Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब मोबाइल को हवा में लहराकर कर सकेंगे पेमेंट

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Mon, 21 Mar 2016 01:24 PM (IST)

    कैसा हो की आपको पेमेंट करने के लिए कार्ड स्वाइप या पिन डालने की जरुरत ही ना पड़े ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कैसा हो की आपको पेमेंट करने के लिए कार्ड स्वाइप या पिन डालने की जरुरत ही ना पड़े| आईसीआईसीआई बैंक एक ऐसी ही योजना लेकर आया है| इसके जरिये बैंक के ग्राहक बिना किसी संपर्क के मर्चेंट के नजदीक अपने मोबाइल को हवा में लहराएंगे तो भुगतान हो जाएगा।

    पढ़ें, पोर्न देखकर कर दिया डिलीट, फिर भी पकड़े जाएंगे आप!

    बैंक ने एक वक्तव्य में कहा है कि उसने देश में पहला संपर्क रहित मोबाइल भुगतान निदान पेश किया है। इससे बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड रखने वाले ग्राहकों को इन-स्टोर संपर्क रहित भुगतान की सुविधा होगी। ग्राहकों के अपने स्मार्टफोन को एनएफसी सुविधा वाले मर्चेंट टर्मिनल के आगे हवा में लहराने से ही यह भुगतान हो जायेगा। इसके लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखने की भी आवश्यकता नहीं है। आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव सभरवाल ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह भारतीय भुगतान प्रणाली उद्योग क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा।’’