Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन 5 एप्स की मदद से घर बैठे करें शॉपिंग

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Sat, 29 Jul 2017 11:00 AM (IST)

    यहां हम आपको कुछ ऐसे शॉपिंग एप्स के बारें में जानकारी दे रहे हैं जिनसे आप घर बैठे खरीदारी कर सकते हैं ...और पढ़ें

    इन 5 एप्स की मदद से घर बैठे करें शॉपिंग
    इन 5 एप्स की मदद से घर बैठे करें शॉपिंग

    नई दिल्ली (जेएनएन)। इन दिनों सभी लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन के आने के बाद से खरीदार और दुकानदार पहले से ज्यादा जागरूक हो गये हैं। यहां यूजर के लिए कई सारे शॉपिंग एप्स मौजूद हैं। इनमें ऑनलाइन रीटेलर जैसे Etsy, eBay, अमेजन, अलीबाबा शामिल हैं, जो आपको नए-नए ऑफर और डिस्काउंट की जानकारी देता है। तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ शॉपिंग एप्स के बारे में।

    Retail Me Not

    यह एप कपड़ो से लेकर फूड और रेस्तरां तक सभी की जानकारी देता है। इस एप का इस्तेमाल कर यूजर डिस्काउंट कूपन भी जीत सकते हैं।

     

    Red Laser

    रेड लेजर आपको हजारों ऑनलाइन स्टोरों में बेस्ट डील को खोजने में मदद करेगा। आपको बस इतना करना होगा कि प्रोडक्ट के बारकोड को स्कैन करें और उसे वापस पाने के लिए प्रतीक्षा करें। अगर आप चाहें, तो आप अपने घर में डिलीवरी करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

    Shopsavvy

    इस एप में बहुत सारी विशेषताएं हैं। इसमें एक प्राइस चेकर, बारकोड स्कैनर, क्यूआर कोड स्कैनर और सेल सर्च इंजन जैसे फीचर मौजूद हैं जो सभी एक ही एप में मिलेंगे। आप अलग-अलग दुकानों के प्रोडक्ट की कीमत को भी जांच सकते हैं और उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।

    If you love shopping, you need these 6 apps ShopSavvy

    Shopular

    शॉपुलर आपके सभी पसंदीदा स्टोरों को एक ही स्थान पर समेकित करता है। परिणामस्वरूप, आपको एक एप से दूसरे में खोज करने की जरूरत नहीं हैं। शॉपुलर की सबसे अच्छी सुविधा यह है कि यह आपके द्वारा अनुसरण किए जा रहे प्रोडक्ट पर किसी भी तरह की छूट या कीमत में बदलाव की जानकारी भेजता है।

    खबरें और भी

    ShopAdvisor

    अगर आपने इस एप को अपने फोन में इंस्टॉल किया है तो आपको अपने पसंदीदा प्रोडक्ड की कीमत के कम ज्यादा की जानकारी दी जाती हैं।