Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब जिओ से ऐसे करें फ्री एचडी वॉयस और वीडियो कॉल

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2016 02:00 PM (IST)

    रिलायंस जिओ के यूजर्स वेलकम ऑफर का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। इस ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री 4जी इंटरनेट, फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, फ्री अनलिमिटेड मैसेज जै ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। रिलायंस जिओ के यूजर्स वेलकम ऑफर का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। इस ऑफर के तहत यूजर्स को फ्री 4जी इंटरनेट, फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, फ्री अनलिमिटेड मैसेज जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। यूजर्स को इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए केवल एक 4जी स्मार्टफोन की जरुरत है जो जिओ 4सिम सपोर्ट करे। इसके अलावा यूजर्स अब जिओ एप जियोजॉइन के जरिए फ्री एचडी कॉल्स का लाभ भी ले सकते हैं। जी हां, इस एप के जरिए आप किसी भी नंबर पर एचडी कॉल कर सकते हैं। तो चलिए आपको इसका तरीका बता दें।

    कैसे करें जिओ से एचडी कॉल्स?

    1. इसके लिए यूजर्स को सिर्फ एक एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की जरुरत है। फिर वो चाहें 2जी, 3जी या 4जी नेटवर्क ही क्यों न हो।

    2. सबसे पहले आपको अपने जिओ सिम से जियोजॉइन एप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना है।

    3. जैसे ही आप इस एप को इंस्टॉल करेंगे आप एचडी वॉयस और वीडियो कॉल का लाभ उठा पाएंगे।

    4. अगर आप रोमिंग में हैं तो आपको इस एप के जरिए किसी तरह का कोई रोमिंग चार्ज भी नहीं देना होगा।

    5. ये एप व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर जैसे ही है। वीडियो और वॉयस कॉल के साथ आप चैट फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    6. ध्यान रहे की बिना इंटरनेट कनेक्शन के आप इस एप को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

    7. ये एप अभी लांच की गई है तो हो सकता है आपको स्मूथ परफॉरमेंस न मिल पाए। हालांकि, कंपनी ने दावा किया है जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

    तो देखा आपने कि आप कितनी आसानी से एचडी वॉयस और वीडियो कॉल का लाभ उठा सकते हैं। इंतजार किस बात का है आप भी इस एप को डाउनलोड करें और लाभ उठाएं एचडी वॉयस और वीडियो कॉल का।

    यह भी पढ़े,

    अपने व्हाट्सएप में यूज करें वीडियो कॉलिंग फीचर, ये है तरीका

    ये हैं टॉप 5 कैमरा एप्स, अब आपकी तस्वीरें होंगी और भी खूबसूरत

    अब अंग्रेजी का नहीं कोई डर, इस एप से तुरंत हिंदी होगी इंग्लिश में कनवर्ट