यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नोकिया एक्सएल पर मुफ्त डाउनलोडिंग की सुविधा
नोकिया व एयरटेल ने एक साथ मिलकर नोकिया एक्स एल के यूजर्स के लिए ऐसे एंड्रायड एप मुहैया कराएं हैं जो मुफ्त में डाउनलोड किए जा सकते हैं। यह सुविधा 6 महीने के लिए उपलब्ध करायी गई है।

नई दिल्ली। नोकिया व एयरटेल ने एक साथ मिलकर नोकिया एक्स एल के यूजर्स के लिए ऐसे एंड्रायड एप मुहैया कराएं हैं जो मुफ्त में डाउनलोड किए जा सकते हैं। यह सुविधा 6 महीने के लिए उपलब्ध करायी गई है।
एयरटेल के प्लान के अनुसार नोकिया स्टोर व 1 मोबाइल स्टोर से डाउनलोड की सुविधा के साथ ही नोकिया एक्सएल के यूजर 500 एमबी की मुफ्त सुविधा पाएंगे।
मई में नोकिया ने नोकिया एक्स एल लांच किया था। यह उन तीन हैंडसेट में से एक है जो एंड्रायड बेस्ड हैं- नोकिया एक्स, एक्स प्लस और एक्स एल।
पांच इंची डिसप्ले वाले नोकिया एक्स एल का रिज्योलूशन 480 गुणा 800 पिक्सल है। इसकी कीमत 11,489 रुपये है।

