Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओपेरा मिनी पर मिलेगा वीडियो डाउनलोड सपोर्ट, बॉलीवुड हंगामा और स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ की पार्टनरशिप

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2016 07:30 PM (IST)

    ओपेरा ने एंड्रॉयड के लिए ओपेरा मिनी ब्राउजर को नए फीचर और इंटिग्रेशन के साथ अपडेट किया है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जो लोग ओपेरा मिनी का उपयोग करते है उनके लिए एक अच्छी खबर है| ओपेरा ने एंड्रॉयड के लिए ओपेरा मिनी ब्राउजर को नए फीचर और इंटिग्रेशन के साथ अपडेट किया है। ओपेरा मिनी के होम पेज पर अब भारत से जुड़ी अपडेट जैसे बॉलीवुड व क्रिकेट के बारे में जानकारी दिखेगी। इसके अलावा ब्राउजर से स्मार्टफोन पर वीडियो डाउनलोड सपोर्ट भी मिलेगा।


    ओपेरा ने भारतीय यूजर्स के लिए नया अपडेट किया है जिसमे इन्होंने बॉलीवुड हंगामा और स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ साझेदारी की है| एंड्रॉयड के लिए नए ओपेरा मिनी वर्जन में अब होम पेज पर एक नई एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुडी फीड दिखाई देगी।


    इसी के साथ ओपेरा मिनी में अब एक नया वीडियो डाउनलोड फीचर भी शामिल किया है। नए फीचर के आने से अब यूजर सीधे ब्राउजर से ही अपने डिवाइस पर वीडियो डाउनलोड कर सकेंगे। वीडियो पर क्लिक करने से एक डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा जिसमें सेव द वीडियो का विकल्प दिखेगा। इसके बाद यूजर सेव बटन पर क्लिक कर वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसे ऑनलाइन स्ट्रीम करने के लिए कैंसल बटन पर क्लिक कर सकते हैं। डाउनलोड किए गए वीडियो इनबिल्ट स्टोरेज या माइक्रोएसडी कार्ड में स्टोर किया जा सकता है।

    पढ़ें,

    शाओमी ने लांच किया सबसे पतला लैपटॉप Mi Notebook Air, एपल मैकबुक से होगी टक्कर

    4050 एमएएच की बैटरी और दो रियर कैमरा सेंसर के साथ लांच हुआ शाओमी रेडमी प्रो

    बरसात के इस सीजन में अपने नॉर्मल फोन को ऐसे बनाएं वाटरप्रूफ स्मार्टफोन

    खबरें और भी