विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक नया एप जो बताएगा ट्रेन का टाइम

By Edited By:
Updated: Thu, 24 Apr 2014 12:53 PM (IST)

अब देर से आने वाली ट्रेन के लिए प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करने के बजाए घर पर ही अपने ट्रेन का उचित समय पता कर सकते हैं। जी हां, भारतीय रेलवे ने एक नया एप तैयार किया है जो आपको ट्रेन के रियल टाइम से अपडेट कराएगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अब देर से आने वाली ट्रेन के लिए प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करने के बजाए घर पर ही अपने ट्रेन का उचित समय पता कर सकते हैं। जी हां, भारतीय रेलवे ने एक नया एप तैयार किया है जो आपको ट्रेन के रियल टाइम से अपडेट कराएगी। नेशनल ट्रेन एनक्वायरी सिस्टम एप लोगों को ट्रेन के टाइम से तो अपडेट करेगी ही इसके अलावा भी काफी जानकारियों से आपको अवगत कराएगी।

फिलहाल यह एप विंडोज फोन 8 ओएस के लिए रिलीज हुआ है लेकिन जल्द ही यह एंड्रायड और आइओएस प्लेटफार्म के लिए भी आ जाएगा।

इसके अलावा सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम्स एंड टेक्नॉलॉजी ने मोबाइल वर्जन की तरह एनटीइएस वेबसाइट भी लांच किया है। डेवलपर्स का कहना है कि यह उनके लिए उपयोगी है जो रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं या बिजनेस ट्रिप पर जाते हैं। एक क्लिक से ही अपने मोबाइल पर ट्रेन संबंधित सभी सूचनाएं एकत्रित कर लेंगे। आप इस एप के जरिए ट्रेन का आगमन, प्रस्थान, रद्द व और भी सूचनाएं ले सकते हैं। इसका एक हाइलाइट स्पॉट योर ट्रेप फीचर काफी रोचक है इससे आप यह तुरंत जान पाएंगे कि इस समय ट्रेन कहा ं पर है। यह नया मोबाइल एप लांच किया है जो ट्रेन के समय व आपके विभिन्न एन्क्वायरी का जवाब देगी।

तो अब देर किस बात की अपने विंडोज 8 डेस्कटॉप या विंडोज फोन पर बस एनटीइएस एप डाउनलोड कीजिए और रहिए अपडेट।

पढें़: लाइफस्पैन डायबीटीज एप

पढें़: माइक्रोसॉफ्ट ने खोले आइपैड के दरवाजे