विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक मैसेंजर से भेजें क्विक वीडियो

By Edited By:
Updated: Mon, 23 Jun 2014 11:55 AM (IST)

फेसबुक अपने मैसेंजर एप में जल्द ही एक ऐसा फीचर जोड़ने वाला है, जिसकी सहायता से आप अपना वीडियो बनाकर तुरंत अपने फ्रेंड्स या फैमिली मेंबर को भेज सकते हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फेसबुक अपने मैसेंजर एप में जल्द ही एक ऐसा फीचर जोड़ने वाला है, जिसकी सहायता से आप अपना वीडियो बनाकर तुरंत अपने फ्रेंड्स या फैमिली मेंबर को भेज सकते हैं। इस एप के जरिए आप चाहें, तो अपने हैंडसेट कैमरा से 15 सेकंड का वीडियो बनाकर अपने किसी खास को भेज सकते हैं।

आप ऐसा वीडियो चैट के दौरान अपने हैंडसेट के रिकॉर्ड बटन को टैप और होल्ड कर के कर सकते हैं। फेसबुक मैसेंजर यूजर्स लाइक बटन को प्रेस और होल्ड कर अपने पसंदीदा वीडियो अपने किसी खास को भेज सकते हैं।

अपडेटेड फेसबुक मैसेंजर एप को गूगल प्ले और एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

पढ़ें: फेसबुक का नया एप स्लिंगशॉट

पढ़ें: अब आप भी अनचाहे विज्ञापनों को एफबी से कर सकते हैं रिमूव