विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्सपीरिया डिवाइसेज के लिए खास कीबोर्ड

By Edited By:
Updated: Sat, 19 Apr 2014 11:02 AM (IST)

मोटोरोला, गूगल व एचटीसी के बाद सोनी ने भी 'एक्सपीरिया कीबोर्ड' लांच किया है। एक्सपीरिया डिवाइसेज के लिए खास तौर पर लाए गए इस कीबोर्ड को गूगल प्ले से लिया जा सकता है।

News Article Hero Image

टोक्यो। मोटोरोला, गूगल व एचटीसी के बाद सोनी ने भी 'एक्सपीरिया कीबोर्ड' लांच किया है। एक्सपीरिया डिवाइसेज के लिए खास तौर पर लाए गए इस कीबोर्ड को गूगल प्ले से लिया जा सकता है। सोनी के मुताबिक एक्सपीरिया कीबोर्ड चीनी, जापानी व कोरियाई भाषाओं को छो़़ड कर दूसरी सभी भाषाओं में कंपनी का डिफॉल्ट कीबोर्ड होगा।

इससे यूजर को स्वाइपिंग के साथ-साथ परंपरागत टैपिंग का बेहतरीन अनुभव मिल सकेगा। कीबोर्ड आपकी राइटिंग स्टाइल व शब्दों को जल्द समझ लेता है और उसके मुताबिक पर्सनलाइज सेवा देने लगता है। इसे जीमेल, फेसबुक और ट्विटर के लिए और ज्यादा पर्सनलाइज्ड भी किया जा सकता है।

गूगल प्ले में मौजूद एक्सपीरिया कीबोर्ड में बैकअप और सिंक जैसे नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

पढ़ें: एंड्रायड पर सोनी की सोशललाइफ न्यूज एप

पढ़ें: एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा ड्युअल फैबलेट भारतीय बाजार में