Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आया Truecaller का नया अवतार, यूजर्स को मिलेंगे ये 4 नए शानदार फीचर्स

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 29 Mar 2017 11:21 AM (IST)

    हम आपको इस नए Truecaller से जुड़े कुछ अहम फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सएमएस इनबॉक्स, फ्लैश मैसेजिंग और Truecaller पे शामिल हैं ...और पढ़ें

    आया Truecaller का नया अवतार, यूजर्स को मिलेंगे ये 4 नए शानदार फीचर्स
    आया Truecaller का नया अवतार, यूजर्स को मिलेंगे ये 4 नए शानदार फीचर्स

    नई दिल्ली। Truecaller ने अपने नए अवतार Truecaller 8 के लिए नए फीचर्स का एलान किया है। इसमें एसएमएस इनबॉक्स, फ्लैश मैसेजिंग और Truecaller पे शामिल हैं। साथ ही Truecaller ने एयरटेल के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे एयरटेल यूजर्स को बिना इंटरनेट के कॉलर आईडी की सुविधा दी जाएगी। हम आपको इस नए Truecaller से जुड़े कुछ अहम फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

    Truecaller 8 के नए फीचर्स:

    1. एसएमएस इनबॉक्स: इसके जरिए यूजर ये जान पाएंगे कि उन्हें मैसेज कौन कर रहा है। साथ ही यह फीचर स्पैम मैसेज को खुद फिल्टर भी कर लेगा। कंपनी की मानें तो भेजे जानें वाले 15 फीसदी एसएमएस स्पैम होते हैं, जिनकी संख्या करीब 1.2 ट्रिलियन प्रति वर्ष है। 

    2. फ्लैश मैसेजिंग सपोर्ट: अगर आप किसी मीटिंग में या फिर किसी इमरजेंसी में हैं, तो आप फ्लैश मैसेजिंग की मदद से किसी भी Truecaller यूजर को पहले से लिखे मैसेज झट से भेज पाएंगे।

    3. Truecaller पे: इस फीचर के जरिए यूजर लेन-देन कर पाएंगे। इसके लिए कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। यूजर अपना वर्चुअल पेमेंट एड्रेस बना पाएंगे। साथ ही भीम ऐप के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को भी पैसे भेज पाएंगे। यह फीचर आईसीआईसीआई और गैर आईसीआईसीआई ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

    4. एयरेटल Truecaller आईडी: Truecaller ने भारत के सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल से पार्टनरशिप की है। इस साझेदारी के जरिए Truecaller फीचर फोन्स में बिना इंटरनेट के काम करेगा। एयरटेल के फीचर फोन्स Truecaller के डाटा बेस से डाटा ले सकेंगे। आपको बता दें कि कॉलर ID की जानकारी यूजर को फ्लैश मैसेज द्वारा भेजी जाएगी। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को Airtel Truecaller ID का इस्तेमाल करना होगा। खबरों की मानें तो यह सर्विस अप्रैल से जारी कर दी जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े,

    Truecaller ने एयरटेल से मिलया हाथ, अब फीचर फोन में भी काम करेगा कॉलर ID

    Truecaller से कर सकेंगे गूगल डुओ के जरिए वीडियो कॉल

    नरेंद्र मोदी एप में आया नमोटीवी सेक्शन, अब प्रधानमंत्री को देखे LIVE