Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यह एप आपको बताएगी आपका दोस्त/साथी किससे कर रहा है फोन पर बातें

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 13 Aug 2016 12:00 PM (IST)

    कभी-कभी ऐसा होता है कि आप अपने दोस्त/साथी को कॉल कर रहे होते हैं और उसका फोन बिजी चल रहा होता है ...और पढ़ें

    यह एप आपको बताएगी आपका दोस्त/साथी किससे कर रहा है फोन पर बातें
    यह एप आपको बताएगी आपका दोस्त/साथी किससे कर रहा है फोन पर बातें

    कभी-कभी ऐसा होता है कि आप अपने दोस्त/साथी को कॉल कर रहे होते हैं और उसका फोन बिजी चल रहा होता है। चलिए एक बार कॉल करने पर अगर फोन बिजी गया, तो ये नॉर्मल है, ऐसा सभी के साथ होता होगा। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आप उसे कुछ घंटों के बाद फोन करे और तब भी उसका फोन बिजी जा रहा हो तो आप क्या करते हैं। जाहिर है कि आपको गुस्सा आता होगा और ये जानने की भी इच्छा होती होगी की आखिर वो इतनी देर से कहां बिजी चल रहा है।

    ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे तरीके के बारे में जिसके जरिए आप ये जान पाएंगे की आपका दोस्त/साथी इतनी देर से किससे बात कर रहा है। ये एक काफी चर्चित एप है जिसका नाम है ट्रूकॉलर। ये एप आपको बताएगा की आपका दोस्त/साथी किससे बात कर रहा है।

    कैसे काम करती है ये एप?

    ये एप तब काम करेगी जब आपके और आपके दोस्त/साथी के फोन में इंटरनेट डाटा होगा। इसके जरिए पता लगाया जा सकता है कि जो आपको कॉल कर रहा है उसका नाम क्या है इसके साथ ही उसकी फोटो भी नजर आएगी। यही नहीं, ये एप उन लोगों के भी नाम और फोटो यूजर्स को दिखा देता जिनके नंबर आपकी फोनबुक में नहीं हैं। इसके अलावा अगर आपका दोस्त/साथी किसी और के साथ फोन पर बिजी होगा तो आपको ये भी पता चल जाएगा कि वो किसके साथ बिजी है।

    जाहिर है कि ये एक ऐसी एप है जिसे दुनिया भर के करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं और इनमें से कोई भी आपको कॉल करे तो उसका नाम और फोटो पता लग जाता है।

    खबरें और भी