Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    व्हाट्सएप पर अब बिना डाउनलोड किए भी देख सकेंगे वीडियो

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2016 02:05 PM (IST)

    ट्सएप अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए कुछ न कुछ नया लाने की कोशिश करता रहता है| ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली| व्हाट्सएप अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए कुछ न कुछ नया लाने की कोशिश करता रहता है| डूडल, वीडियो कालिंग आदि जैसे फीचर एड करने के बाद अब व्हाट्सएप, वीडियो से सम्बंधित एक फीचर लेकर आया है| आप व्हाट्सएप यूजर हैं तो आपके फ्रेंड्स आपको व्हाट्सएप पर वीडियोज भी भेजते ही होंगे| इसमें ऐसे भी वीडियो होते होंगे, जिन्हें आप डाउनलोड नहीं करना चाहते हो| आपकी इसी मुश्किल को आसान करने के लिए व्हाट्सएप वीडियो स्ट्रीमिंग नाम का नया फीचर लेकर आ रहा है|

    जैसा की हमने बताया व्हाट्सप ने हाल ही में अपना वीडियो कॉलिंग फीचर भारत में लॉन्च किया था| इसके बाद अब वह वीडियो स्ट्रीमिंग फीचर लॉन्च करने वाला है| रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप जल्दी ही वीडियो स्ट्रीमिंग फीचर को जोड़ने वाला है|

    क्या होगा व्हाट्सएप वीडियो स्ट्रीमिंग से?

    व्हाट्सएप पर जब भी कोई वीडियो आता है तो बिना डाउनलोड किए आप उस वीडियो को नहीं देख सकते| लेकिन वीडियो स्ट्रीमिंग फीचर की मदद से आप रिसीव किए गए वीडियो को बिना डाउनलोड किए भी देख पाएंगे| व्हाट्सएप में अब डाउनलोड बटन की जगह एक प्ले बटन होगा, जिसकी मदद से आप बिना डाउनलोड किए उस वीडियो को देख सकेंगे|

    वीडियो स्ट्रीमिंग के आपको क्या होंगे फायदे?

    जाहिर सी बात है जब आप व्हाट्सएप पर आए किसी भी फोटो या वीडियो को डाउनलोड करते हैं तो वह वीडियो आपके मोबाइल में सेव हो जाता है और इसी के साथ डाउनलोड करने के लिए डाटा भी खर्च होता है| साथ ही आपके मोबाइल का स्टोरेज भर जाता है| लेकिन वीडियो स्ट्रीमिंग से आपके मोबाइल स्टोरेज में वीडियो सेव नहीं होगा| इससे आप के मोबाइल का स्टोरेज वेस्ट नहीं होगा|

    खबरें और भी

    यूट्यूब में भी है ऐसा वीडियो स्ट्रीमिंग फीचर:

    वीडियो स्ट्रीमिंग का फीचर नया नहीं है| इससे पहले यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग फीचर लाया था| यूट्यूब पर भी आप बिना डाउनलोड किए वीडियो देख सकते हैं|

    कब आएगा यह फीचर?

    अभी तो वीडियो स्ट्रीमिंग अपने बीटा वर्जन में हैं| इसकी टेस्टिंग चल रही है| वीडियो स्ट्रीमिंग का बीटा वर्जन 2.16.365 एंड्रायड यूजर्स के लिए मौजूद है| लेकिन कुछ ही दिनों में वीडियो स्ट्रीमिंग फीचर सभी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा|