Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एंड्रायड यूजर्स के लिए व्हाट्सएप ने पेश किए ये दो नए फीचर्स

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Wed, 07 Dec 2016 12:45 PM (IST)

    व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक अच्छीर खबर है। व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स अब डाउनलोड करने के दौरान ही वीडियो की स्ट्रीमिंग कर सकेंगे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक अच्छीर खबर है। व्हाट्सएप के एंड्रॉयड यूजर्स अब डाउनलोड करने के दौरान ही वीडियो की स्ट्रीमिंग कर सकेंगे। यह फीचर एनिमेटेड GIF को भी सपोर्ट करता है। गूगल प्ले स्टो्र से आप अपने व्हाट्सएप को अपडेट करके इस फीचर को यूज कर सकते हैं। इससे पहले, व्हाट्सऐप पर शेयर किए जाने वीडियो देखने से पहले डाउनलोड किए जाते थे।

    स्ट्रीम वीडियो फीचर:

    नया स्ट्रीम वीडियो फीचर उन यूजर्स के लिए काम का फीचर होगा जो व्हाट्सएप में मैनुअली मीडिया डाउनलोड का इस्तेमाल करते हैं। अगर सेटिंग में आपने ऑटो-डाउनलोड इनेबल किया हुआ है तो व्हाट्सएप पर आने वाले वीडियो अपने आप डाउनलोड होकर स्टोर हो जाते हैं। नए अपडेट के साथ ही, व्हाट्सएप में शेयर किए गए किसी वीडियो पर अब डाउनलोड आइकन की जगह प्ले आइकन दिखेगा। वहीं, वीडियो डायलॉग बॉक्स में नीचे की तरफ वीडियो का साइज दिया रहेगा। जैसे ही आप प्ले बटन को टैप करेंगे। यह वीडियो आपके डाटा की स्पीडड के मुताबिक स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा।

    GIF फीचर:

    इसी के साथ एंड्रायड पर व्हाट्सएप के यूजर्स के लिए एनिमेटेड GIF सपोर्ट फीचर भी आ गया है। सबसे पहले यह फीचर अगस्त में रिलीज हुआ था। इसके जरिए GIF बीटा यूजर्स 6 सेकेंड के किसी वीडियो को GIF एनिमेशन में कन्व र्ट कर सकेंगे।