Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपडेट कीजिए अपना व्हाट्सएप, जुड़ गए तीन नए फीचर्स

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 14 Jul 2017 04:00 PM (IST)

    इस पोस्ट में हम आपको व्हाट्सएप के नए फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं ...और पढ़ें

    अपडेट कीजिए अपना व्हाट्सएप, जुड़ गए तीन नए फीचर्स
    अपडेट कीजिए अपना व्हाट्सएप, जुड़ गए तीन नए फीचर्स

    नई दिल्ली (जेएनएन)। इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने यूजर्स के लिए कई नए अपडेट जारी किया हैं। इसमें किसी भी फॉर्मेट की फाइल शेयर करना, फोटो बंडल और टेक्सट फॉर्मेट शामिल हैं। इन्हें इससे पहले केवल बीटा वर्जन के लिए ही जारी किया गया है। लेकिन अब इन अपडेट को एंड्रायड यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। इन्हें iOS में कब जारी किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। तो चलिए आपको इन फीचर्स के बारे में बता देते हैं।

    शेयर कर पाएंगे किसी भी फॉर्मेट की फाइल:

    पिछले साल कंपनी ने केवल पीडीएफ फाइल्स शेयर करने का सपोर्ट जारी किया था। लेकिन अब यूजर्स किसी भी फॉर्मेट की फाइल को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे। व्हाट्सएप वेबसाइट के मुताबिक, यूजर्स 100 एमबी तक की फाइल ही शेयर कर पाएंगे। वहीं, खबर है कि आईफोन यूजर्स इससे बड़ी फाइल्स भी शेयर कर सकेंगे।

    फोटो बंडल फीचर:

    अब आम एंड्रायड यूजर्स फोटो बंडल फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फीचर के तहत यूजर्स के पास एक से ज्यादा फोटो को सेंड या रीसीव करने पर बंडलिंग दिखाई देगी। यानि फोटोज अलग-अलग न आकर बंडल के तौर पर नजर आएगी।

    टेक्स्ट फॉर्मेट:

    इससे पहले कंपनी ने चैट का टेक्स्ट फॉर्मेट अपडेट किया था। इसके तहत शब्दों को बोल्ड, स्ट्राइकथ्रू और इटैलिक किया जा सकता था। लेकिन अब इसके लिए भी एक नया अपडेट दिया गया है। अब चैट के दौरान बिना साइन का इस्तेमाल किए शब्दों को बोल्ड, स्ट्राइकथ्रू और इटैलिक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें शब्द को सेलेक्ट करना होगा। फिर जहां कट, कॉपी और पेस्ट का ऑप्शन आता है उसके बराबर में दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें। यहां आपको बोल्ड, स्ट्राइकथ्रू और इटैलिक कर पाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    दुनियाभर में सबसे ज्यादा स्पैम कॉल्स रीसीव करने वाले देशों में भारत टॉप पर: ट्रूकॉलर

    अब गूगल ड्राइव पर पूरे कंप्यूटर का करें बैकअप, आसानी से सब रहेगा सेव

    गूगल ने पेश किया नया डेस्कटॉप एप, आसानी से लें सभी फोटोस का बैकअप