Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुनियाभर में 100 करोड़ के पार हुई एक्टिव व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 27 Jul 2017 03:14 PM (IST)

    व्हाट्सएप के डेली एक्टिव यूजर्स के आंकड़ें में 2014 के बाद से 3 गुना का उछाल आया है ...और पढ़ें

    दुनियाभर में 100 करोड़ के पार हुई एक्टिव व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या
    दुनियाभर में 100 करोड़ के पार हुई एक्टिव व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दुनिया की सबसे ज्यादा लोकिप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने बताया है कि उसने 1 बिलियन डेली एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा छू लिया है। कंपनी ने एक ब्लॉग में बताया कि व्हाट्सएप द्वारा हर दिन 55 अबर मैसेज भेजे और रीसीव किए जाते हैं। इनमें से 1 अरब मैसेज केवल वीडियो के होते हैं। वहीं, 4.5 अरब मैसेज में फोटोज शामिल होती हैं। आपको बता दें कि इस एप को 60 भाषाओं में इस्तेमाल किया जाता है। व्हाट्सएप को फेसबुक ने 2014 में अधिग्रहण किया था। इस समय एप के 350 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स थे। वहीं, अब देखा जाए तो व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या 3 गुना बढ़ गई है।

    नए स्टेट्स फीचर को किया गया पसंद:

    कंपनी ने कुछ समय पहले नया स्टेट्स फीचर जारी किया था। इसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। अगर केवल इस फीचर की बात की जाए तो इसे रोजाना करीब 250 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप का यह फीचर इंस्टाग्राम से प्रेरित है। एप में स्टेट्स फीचर एक अलग टैब में दिखाई देता है। इसके जरिए यूजर्स Gif, वीडियो और तस्वीरें शेयर की जा सकती हैं। यूजर्स व्हाट्सएप पर जो स्टेट्स डालेंगे, वह 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा।

    व्हाट्सऐप के सीईओ जेन कोम ने ब्लॉगपोस्ट में लिखा है, “इस नए माइलस्टोन का जश्न मनाते हुए हम यूजर्स को इसमें पहले से ज्यादा काम के फीचर्स देने के साथ यह भी कोशिश करेंगे की यह एप सिक्योर और सिंपल रहे”। आपको बता दें कि व्हाट्सएप यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। इनमें यूट्यूब सपोर्ट और वॉयस कॉल से वीडियो कॉल में स्विच करने का फीचर शामिल है।

    यह भी पढ़ें:

    इंस्टाग्राम के इन तथ्यों को जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, जानिए क्या है खास

    व्हाट्सएप के इन 5 खास फीचर्स के बारें में अब तक नहीं पता होगा आपको, जानें

    अपने मोबाइल में इंस्टॉल कीजिए ये एप्स, बारिश के मौसम में दूर रहेंगे मच्छर 

    खबरें और भी