Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    व्हाट्सएप के Text Status फीचर की हुई वापसी, About नाम से है उपलब्ध

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 14 Mar 2017 12:00 PM (IST)

    व्हाट्सएप ने अपनी 8वीं सालगिरह के मौके पर Text Status फीचर जारी किया है ...और पढ़ें

    व्हाट्सएप के Text Status फीचर की हुई वापसी, About नाम से है उपलब्ध
    व्हाट्सएप के Text Status फीचर की हुई वापसी, About नाम से है उपलब्ध

    नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग व्हाट्सएप अपना पुराना स्टेट्स फीचर लाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। व्हाट्सएप ने अपनी 8वीं सालगिरह के मौके पर एक नया फीचर जारी किया है। इस फीचर का नाम Text Status है। हालांकि, इस फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है। व्हाट्सएप बीटा टेस्टर (2.17.95 बीटा वर्जन) इस फीचर को About नाम से इस्तेमाल भी कर सकते हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही व्हाट्सएप इसे औपचारिक तौर पर रोल आउट किया जाएगा।

    इसके लिए बीटा यूजर्स को सेटिंग मेन्यू में जाना होगा। फिर प्रोफाइल पिक्चर के नीचे ही यूजर को स्टेट्स नजर आएगा। जैसे ही यूजर्स इस पर क्लिक करेंगे, वैसे ही वो स्टेट्स को पहले की तरह एडिट कर पाएंगे। यूजर्स को इसमें पहले की ही तरह Available, Busy, At school, At the movie के ऑप्शन्स मिलेंगे।

    वहीं, इससे पहले व्हाट्सएप ने एक और फीचर जारी किया था, जिसकी मदद से यूजर ना सिर्फ अपनी चैट डिटेल्स देख पाएंगे बल्कि मीडिया शेयर्स भी चैक कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप ने विंडोज फोन्स के लिए नया बीटा वर्जन 2.17.86 टेस्टिंग के लिए जारी किया है। इससे यूजर को चैट डिटेल्स देने के अलावा यह भी पता लगा पाएंगे कि कौन-सी चैट ज्यादा स्पेस घेर रही है। यह उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा, जो अपने फोन में अक्सर स्पेस की कमी से जूझते रहते हैं। व्हाट्सएप का यह नया वर्जन विंडोज 10 और 8.1 के लिए उपलब्ध होगा। इस फीचर की नई टैब में यूजर्स फोटो, वीडियो और जीआईएफ के साइज को भी देख पाएंगे। यह लेटेस्ट वर्जन विंडोज 10 और 8.1 मोबाइल में भी चलेगा।

    यह भी पढ़े,

    व्हाट्सएप पर बात करते समय आसपास के लोगों से इस तरह करें अपनी चैट Hide

    जानें आधार पे एप की 5 खास बातें, अब बिना स्मार्टफोन के होगा कैशलेस पेमेंट

    गूगल से एप डाउनलोड करने पर देना होगा Google Tax, सरकार उठाएगी ये कदम

    खबरें और भी