Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आने वाला है व्हाट्सएप का बहुत बड़ा अपडेट, आपके फोन में होंगे ये बदलाव

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2016 01:45 PM (GMT+05:30)

    व्हाट्सएप अपने आईओएस और एंड्रायड यूजर्स को लिए कई नए फीचर्स और अपडेट्स लाने की तैयारी में है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    व्हाट्सएप अपने आईओएस और एंड्रायड यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स और अपडेट्स लाने की तैयारी में है। ऐसे में अगर यूजर के पास आईफोन है तो आईओएस 10 के रिलीज होते ही यूजर को कई बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं जैसे सिरी सपोर्ट, हैंड्सफ्री मैसेजिंग, स्क्रीन लॉक होते हुए भी व्हाट्सएप कॉल और मैसेजेस का जवाब देना आदि। इसके अलावा व्हाट्सएप वॉयस कॉल भी सीधे कॉन्टैक्ट लिस्ट से ही की जा सकेंगी।

    यही नहीं, एंड्रायड यूजर के लिए भी कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। एंड्रायड पुलिस के मुताबिक, व्हाट्सएप बीटा वर्जन यूजर्स को किसी भी इमेज का डूडल बनाने की इजाजत देगा। इसके अलावा फ्रीस्टाइल राइटिंग और नए शानदार स्टीकर्स भी इस अपडेट में शामिल होंगे। इसके साथ ही जल्द ही यूजर्स इमोजी को बड़े फॉर्मेट में भी भेज पाएंगे। जाहिर है व्हाट्सएप के पुराने अपडेट से यूजर्स काफी नाखुश नजर आ रहे थे। ऐसे में एंड्रायड और आईओएस के लिए किए जाने वाले सभी सभी लेटेस्ट अपडेट्स यूजर्स को खुश करने के लिए ही बनाए गए हैं।

    क्या था पुराना व्हाट्सएप अपडेट?

    व्हाट्सएप के पुराने अपडेट के मुताबिक यूजर चाहे या न चाहे उनकी डिटेल्स फेसबुक के साथ शेयर की जाएंगी। इसका मतलब अगर आप व्हाट्सएप यूजर हैं तो व्हाट्सएप को आपकी डिटेल्स को फेसबुक पर शेयर करने का पूरा अधिकार है। कंपनी के मुताबिक, फेसबुक द्वारा नियत मार्केटिंग एजेंसियों के एड के लिए व्हाट्सएप यूजर्स का कॉन्टैक्ट नंबर इस्तेमाल किया जाएगा यानि यूजर को जिस भी चीज की जरुरत हैं उन्हें उसी का एड अपने फेसबुक पेज पर दिखेगा।

    यह भी पढ़े,

    अपने स्मार्टफोन पर पसर्नल एप्स को ऐसे हाइड और अनहाइड करें

    एंड्रायड यूजर्स पेड एप को ऐसे पा सकते हैं बिल्कुल मुफ्त

    डिजीलॉकर एप के जरिए अपने मोबाइल फोन में ही रख पाएंगे ड्राइविंग लाइसेंस और सभी डॉक्यूमेंट्स


    खबरें और भी