Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp बिजनेस एप डाउनलोड के लिए उपलब्ध, जानें कैसे करें इंस्टॉल

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 10 Oct 2017 12:32 PM (GMT+05:30)

    व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए आए दिन कोई न कोई नया फीचर जारी करता रहता है। अब कंपनी ने एक और नया फीचर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया है ...और पढ़ें

    WhatsApp बिजनेस एप डाउनलोड के लिए उपलब्ध, जानें कैसे करें इंस्टॉल
    WhatsApp बिजनेस एप डाउनलोड के लिए उपलब्ध, जानें कैसे करें इंस्टॉल

    नई दिल्ली (जेएनएन)। इंस्टैंट मैसेजिंग व्हाट्सएप के बिजनेस एप को लेकर कई खबरें आई हैं। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिजनेस टूल की एपीके फाइल डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी गई है। इसे एंड्रायड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। आपको बता दें कि इसकी एपीके फाइल थर्ड पार्टी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    कैसे करें डाउनलोड?

    यूजर्स इसकी एपीके फाइल किसी भी थर्ड पार्टी एप या से एपीके मिरर वेबसाइट डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सभी यूजर्स इस एप के टेस्टर नहीं बन सकते हैं। अगर आप बिजनेस यूजर हैं और आपकी कोई फर्म है तो ही आप इस टूल का इस्तेमाल कर पाएंगे।

    उदाहरण के तौर पर: बुक माई शो ने व्हाट्सएप के नए टूल के साथ पार्टनरशिप की थी। इसके तहत इसके तहत व्हाट्सएप को डिफॉल्ट टिकट कंफर्मेशन चैनल बनाया है। इस फीचर के तहत जब भी यूजर Bookmyshow से टिकट बुक करेंगे तो उसका मैसेज या मोबाइल टिकट उन्हें व्हाट्सएप पर मिल जाएगा। साथ ही ईमेल पर भी टिकट बुकिंग की जानकारी भेज दी जाएगी। आपको बता दें कि व्हाट्सएप फॉर बिजनेस प्रोग्राम से जुड़ने वाली Bookmyshow पहली भारतीय कंपनी है।

    जानें व्हाट्सएप के बिजनेस फीचर के बारे में:

    व्हाट्सएप के नए फीचर के जरिए यूजर्स कंपनियों से संपर्क स्थापित कर पाएंगे। कंपनी के ब्लॉग पोस्ट में यह भी कहा गया था, “हम छोटी कंपनियों को फ्री व्हाट्सएप बिजनस एप देकर नए टूल्स तैयार कर उनकी टेस्टिंग कर रहे हैं और बड़ी कंपनियों जैसे एयरलाइन्स, ई कॉमर्स साइट्स और बैंकों के लिए तैयारी कर रहे हैं जो इस प्लेटफॉर्म से ग्राहकों के बड़े बेस से संवाद स्थापित कर पाएंगी।” 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    किसी के भी व्हाट्सएप स्टेटस को इस तरह करें डाउनलोड

    मोबाइल चोरी या गुम होने पर इन तरीकों से आसानी से लाया जा सकता है वापस

    स्मार्टफोन से डिलीट हुआ डाटा? इस तरह हो जाएगा आसानी से रिकवर