विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिवाली के मौके पर ब्लैकबेरी ने गिराए दाम

By Edited By:
Published: Wed, 16 Oct 2013 03:54 PM (IST)

इस बात में कोई शक नहीं है कि एक समय पहले तक जिस ब्लैकबेरी हैंडसेट को कॉरपोरेट वर्ल्ड में सबसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस बात में कोई शक नहीं है कि एक समय पहले तक जिस ब्लैकबेरी हैंडसेट को कॉरपोरेट व‌र्ल्ड में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था वहीं अब सैमसंग और एपल ने ब्लैकबेरी का यह आधिपत्य चकनाचूर कर दिया है। फोन बाजार में कड़ी चुनौती का सामना करते हुए ब्लैकबेरी ने पिछले दिनों अपने लेटेस्ट मॉडल लॉंच किए जिससे जुड़ी चर्चाएं आज तक फोन बाजार में हो रही हैं।

इन्हीं चर्चाओं को आधिकारिक रूप प्रदान करते हुए ब्लैकबेरी ने यह घोषणा कर दी है कि वह दिवाली के मौके पर अपने लेटेस्ट हैंडसेट ब्लैकबेरी जेड 10, क्यू 10,क्यू 5 की कीमत घटाने के लिए राजी हो गई है। लेकिन इससे पहले कि आप ब्लैकबेरी के ये नए फोन खरीदने के बारे में सोचने लगें हम आपको बता दें कि यह सिर्फ बिजनेस क्लास खरीददारों के लिए ही हैं।

पढ़ें:बीबीएम भेजने के झंझट से छुटकारा देगा ब्लैकबेरी 9720

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार ब्लैकबेरी जेड 10, जिसकी मौजूदा कीमत 45,000 रुपए है को घटाकर 29,000 रुपए कर दिया जाएगा और क्यू 10 को आप 39,990 रुपए कीमत के साथ खरीद सकते हैं लेकिन इसके साथ आपको ब्लैकबेरी का कोई फोन भी देना होगा। जो ग्राहक ब्लैकबेरी क्यू 5 खरीदना चाहते हैं उन्हें मात्र 22,699 रुपए चुकाने होंगे।

गत सितंबर माह में पहले भी ब्लैकबेरी अपने फोन ब्लैकबेरी जेड 10 की कीमत को घटाकर 30,000 रुपए में बेच चुका है जबकि विभिन्न ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर यह फोन 27,000 की कीमत के साथ बिक रहा है। ब्लैकबेरी का यह नया ऑफर भारतीयों के लिए सिर्फ कुछ समय तक ही उपलब्ध होगा इसीलिए जल्द से जल्द खरीदने की योजना बना लीजिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।