विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ 12, 499 रुपये में सेलकन क्वाड कोर फोन

By Edited By:
Updated: Wed, 08 May 2013 01:49 PM (IST)

सेलकन ने अपना पहला क्वाडकोर प्रोसेसर पर आधारित स्मार्टफोन सेलकन 119क्यू सिग्नेचर एचडी भारत में लांच किया है। इसकी कीमत 12,499 रुपये है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सेलकन ने अपना पहला क्वाडकोर प्रोसेसर पर आधारित स्मार्टफोन सेलकन 119क्यू सिग्नेचर एचडी भारत में लांच किया है। इसकी कीमत 12,499 रुपये है।

सेलकन 119क्यू सिग्नेचर एचडी एंड्रायड 4.2 जेली बिन ऑपरेटिंग सिस्टम व एमटीके 6589 1.2 जीएचजेड क्वाडकोर प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें 1जीबी रैम और 4जीबी रोम [2.56 जीबी मेमोरी ] है।

सिग्नेचर एचडी में 1280 गुणा 720 रिज्योलूशन वाला 5 इंची आइपीएस डिसप्ले है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल क बैक कैमरा और 3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है।

इसके अलावा दूसरे एंड्रायड फोन वाले तकनीक जैसे सेंसर्स, वाईफाई, 3जी, ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिीविटी और जीपीएस भी है।

सेलकन 119 क्यू सिग्नेचर के साथ मुफ्त फ्लिप कवर भी है। यह फोन बाजार में कीमत, कैमरा रिज्योलूशन तथा एंड्रायड वर्जन आदि मामले में माइक्रोमैक्स कनवास एचडी ए 116 को टक्कर देगा।

सेलकन 119 क्यू सिग्नेचर एचडी कार्बन टाइटेनियम एस5 को भी टक्कर देगा। इसी कंफिगरेशन के ढेर सारे फोन मार्केट में हैं लेकिन सेल्कन के पास बड़ा कैमरा और एंड्रायड को लेटेस्ट वर्जन है जो इसे सबसे अलग बनाता है।

आप इस फोन को निम्न साइटों पर जाकर बुक करा सकते हैं-

जीतलेडील्स:

डी2एच शॉप:

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर