विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग ने लॉन्च किया ऐसा फोन जिसे जैसे चाहो मोड़ लो

By Edited By:
Updated: Thu, 10 Oct 2013 02:23 PM (IST)

अभी तक इसी खबर से बाजार गर्म था कि कोरियाई कंपनी एलजी जल्द ही ऐसा फोन लॉन्च करने जा रही है जो जैसे चाहे मोड़ा जा सकता है लेकिन हर बार की तरह अपडेटेड फो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अभी तक इसी खबर से बाजार गर्म था कि कोरियाई कंपनी एलजी जल्द ही ऐसा फोन लॉन्च करने जा रही है जो जैसे चाहे मोड़ा जा सकता है लेकिन हर बार की तरह अपडेटेड फोन की इस रेस में सैमसंग ने बाजी मारकर अपना नाम रोशन कर लिया है। खैर यह बात तो और है कि अभी यह फोन भारत में लॉन्च नहीं हो पाया है लेकिन हाल ही में कंपनी ने अनोखे और मजेदार फीचर्स के साथ सैमसंग राउंड नाम का नया डिवाइस बाजार में उतार दिया है।

गैलेक्सी एस 3 और गैलेक्सी एस 4 की तरह दिखने वाले इस फोन की बॉडी वैसे तो हार्ड और मजबूत मेटल की है लेकिन इन सबके बावजूद यह वर्टिकल एक्सिस पर पूरी तरह घुमाया जा सकता है। कंपनी की मानें तो इस कर्व की वजह से उपभोक्ता म्यूजिक, एप और इमेजेज जैसी ऑप्शन तक अपेक्षाकृत जल्दी पहुंच सकते हैं।

5.7 इंच डिस्प्ले वाले सैमसंग राउंड की स्क्रीन तो बड़ी है लेकिन कर्वी होने की वजह से उपभोक्ता इसका प्रयोग आसानी से कर सकते हैं। 2.2 क्वाड कोर प्रोसेसर से संचालित सैमसंग राउंड में आपको 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ-साथ 3 जीबी रैम मिलेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर