विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asus ने लॉन्च किया जेनफोन गो स्मार्टफोन, 13 MP कैमरा से लैस, कीमत 8499 रुपये

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Published: Thu, 11 May 2017 10:27 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 11 May 2017 10:30 AM (GMT+05:30)

कंपनी का कहना है कि इससे 500 निट तक ब्राइटनेस मिलता है और इसमें एक ब्लूलाइट फिल्टर है

Asus ने लॉन्च किया जेनफोन गो स्मार्टफोन, 13 MP कैमरा से लैस, कीमत 8499 रुपये
Asus ने लॉन्च किया जेनफोन गो स्मार्टफोन, 13 MP कैमरा से लैस, कीमत 8499 रुपये

नई दिल्ली(जेएनएन)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने भारत में बुधवार को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने आसुस जेनफोन गो 5.5 (ZB552KL) नाम से यह फोन पेश किया है। यह स्मार्टफोन चारकोल ब्लैक और शीर गोल्ड 2 कलर वेरिएंट में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होगा। भारत में इसे 8,499 रुपये में उतारा गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन के रिलीज की तारीख के बारे कोई जानकारी नहीं दी है।

आसुस जेनफोन गो 5.5 (ZB552KL) के फीचर्स:

आसुस जेनफोन गो 5.5 (ZB552KL) जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि फोन में 5.5 इंच HD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन के डिस्प्ले में 500 निट तक ब्राइटनेस मिलता है। कंपनी ने इसमें एक ब्लूलाइट फिल्टर भी दिया है। जेनफोन गो 5.5 (ZB552KL) फोन क्वाड-कोर क्वालकॉम 8916 प्रोसेसर और 2 GB रैम के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 306 दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 16 GB की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड मार्शमैलो पर काम करता है जो जेनयूआई 3.0 पर आधारित है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो ड्यूल LED फ्लैश और अपर्चर f/2.0 के साथ आता है। इसके अलावा फोन का फ्रंट कैमरा अपर्चर f/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। कंपनी फोन के पिक्सलमास्टर 3.0 एप को खास फीचर बता रही है। इस एप में बैक लाइट (एचडीआर) मोड, लो लाइट मोड, मैनुअल मोड, रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन मोड, सेल्फी पैनोरमा और सेल्फी मोड दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाईफाई 802.11 B/G/N, ब्लूटूथ 4.0, 3.5 mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फीचर हैं। फोन में 3000 mAh की बैटरी दी गई है। फोन का डाइमेंशन 153.4x76.44x10.95 मिलीमीटर और वजन 168 ग्राम है।

यह भी पढ़ें:

Ziox ने लॉन्च किया एस्ट्रा कलर्स 4जी स्मार्टफोन, जानें कीमत और सारे फीचर्स

कूलपैड Cool Play 6 स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा, 6 जीबी रैम और 4060 एमएएच बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Asus ने पेश किया जेनफोन 3 जूम स्मार्टफोन, ड्यूल रियर कैमरा से लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।