विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेल्कन ने लांच किया 'मिलेनियम वोग क्यू455' स्मार्टफोन

By Edited By:
Published: Sat, 26 Jul 2014 12:50 PM (IST)

सेल्कन ने नया 'मिलेनियम वोग क्यू455' स्मार्टफोन लांच किया। यह डिवाइस 7.

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सेल्कन ने नया 'मिलेनियम वोग क्यू455' स्मार्टफोन लांच किया। यह डिवाइस 7.9 मिमी मोटा है व एंड्रायड किटकैट पर आधारित है।

7,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन 960 गुणा 540 पिक्सल के रेज्योलूशन व 4.5 इंच के स्क्रीन के साथ आया है। इसमें 1 जीबी का रैम है व इसके 16 जीबी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के सहारे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 1.2 जीएचजेड क्वाडकोर कार्टेक्स ए7 प्रोसेसर तो है ही साथ में 2000 एमएएच की बैटरी भी है।

कंपनी के अनुसार मिलेनियम स्मार्टफोन सीरीज में जल्द ही आधे दर्जन और भी उत्पाद जोड़ने की योजना है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मिलेनियम वोग क्यू455 मॉडल लांच किया।

सेल्कन के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर वाइ गुरु ने लांच इवेंट के दौरान कहा,'कंपनी का उद्देश्य एक महीने में 1 लाख हैंडसेट्स को बेचना है और हमें 20,000 प्री-ब़ुकिंग के आर्डर मिल चुके हैं।'

उन्होंने आगे बताया कि मिलेनियम सीरीज में हम और भी प्रोडक्ट्स और अगले 15 दिनों में 4500 रुपये से 12,000 रुपये तक की सीमा में 7 और फोन लांच करेंगे।

पढ़ें: सेल्कन कैंपस ए35के

पढ़ें: सेल्कन ने बाजार में उतारा सस्ता स्मार्टफोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।