Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डेल ने इंसपिरॉन 5000 और इंसपिरॉन 3000 सीरीज टू-इन-वन हाइब्रिड लैपटॉप भारत में किए लांच

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2016 04:12 PM (IST)

    डेल दो नए टू-इन-वन लैपटॉप सीरीज इंसपिरॉन 5000 और इंसपिरॉन 3000 लेकर आया है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    डेल दो नए टू-इन-वन लैपटॉप सीरीज इंसपिरॉन 5000 और इंसपिरॉन 3000 लेकर आया है। डेल इंसपिरॉन 11 3000 सीरीज के टू-इन-वन लैपटॉप की कीमत 32,690 रुपये से शुरू होगी, जबकि डेल इंसपिरॉन 13 5000 सीरीज के टू-इन-वन लैपटॉप की कीमत 49,490 रुपये से शुरू होगी।

    डेल ने भारत में लॉन्च किए नए टू-इन-वन हाइब्रिड लैपटॉप


    इसकी खास बात ये भी है की इन दोनों ही टू-इन-वन लैपटॉप सीरीज के प्रोडक्ट को मोड़कर टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन लैपटॉप में टचस्क्रीन भी दिए गए हैं। इसके साथ ही इनमें शानदार आवाज, बैकलिट कीबोर्ड और इंफ्रारेड कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। कंपनी ने इसके साथ इंसपिरॉन 13 5000 सीरीज टू-इन-वन को भी पेश किया, लेकिन कीमत का खुलासा नहीं किया गया।


    इंसपिरॉन 5000 सीरीज के टू-इन-वन लैपटॉप के बारे में बात करें तो 13 इंच और 15 इंच वाले इन लैपटॉप में फुल-एचडी डिस्प्ले दिए गए हैं। इनमें सिक्स्थ जेनरेशन इंटल कोर आई7 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी के डीडीआर4 रैम और 1 टीबी एचडीडी स्टोरेज दिए गए हैं।


    अब बात इंसपिरॉन 3000 सीरीज टू-इन-वन लैपटॉप की। डेल ने इन्हें ज्यादा सफर करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया है। यह बाली ब्लू और टैंगो रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इनमें इंटेल के सिक्स्थ जेनरेशन एम3 कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इनकी स्टोरेज 500 जीबी है।

    खबरें और भी

    पढ़ें,

    घर पर ही फ्री में ऐसे बनाएं SPY इलेक्ट्रिक पैन

    528 जीबी मैमोरी 3 जीबी रैम के साथ ब्लैकबेरी डीटीईके50 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लांच, जाने कीमत

    फ्री नाईट कॉलिंग और 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा के साथ ये कंपनी दे रही 1 एमबीपीएस की न्यूनतम स्पीड