विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में गूगल ने लांच किया क्रोमकास्ट डोंगल

By Monika minalEdited By:
Updated: Wed, 10 Dec 2014 12:00 PM (IST)

गूगल ने भारत में क्रोमकास्ट डोंगल लांच किया जो 10 दिसंबर की मध्य रात्रि से भारत में उपलब्ध होगा और यह कंपनी के प्ले स्टोर पर भी यूजर्स के लिए आ जाएगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गूगल ने भारत में क्रोमकास्ट डोंगल लांच किया जो 10 दिसंबर की मध्य रात्रि से भारत में उपलब्ध होगा और यह कंपनी के प्ले स्टोर पर भी यूजर्स के लिए आ जाएगा। कंपनी ने इस डिवाइस को भारतीय बाजार में उतारने के लिए ग्रेट ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल इवेंट की मदद ली है जो 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगी।

एयरटेल व भारतीय इ-कॉमर्स साइट स्नैपडील आज से इस एचडीएमआइ डोंगल को लिस्ट कर देंगे। भारत में क्रोमकास्ट की कीमत 50 डॉलर यानि 2,999 रुपये ह। अमेरिका में इसकी कीमत 35 डॉलर यानि 2165 रुपये है।

गूगल ने 24 जुलाई को क्रोमकास्ट पर से पर्दा हटाया था।

यह डिवाइस अंगूठे के बराबर की छड़ी की तरह का ड्राइव है जिसे एलसीडी या एलइडी टीवी के एचडीएमआइ पोर्ट में लगाया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर विडियो सर्विसेज जैसे हुलु, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और गूगल प्ले से कंटेंट ले सकते हैं।

क्रोमकास्ट डोंगल को स्मार्टफोंस, टैबलेट्स और पीसी से कनेक्ट कर सकते हैं।

इसके लांच के अवसर पर एयरटेल तीन महीने का ब्रॉडबैंड प्लान व 60 गीगाबाइट्स का फ्री डाटा ऑफर करेगा।

पढ़ें: इस वर्ष फेसबुक पर ज्यादा सर्च किया गया इंडिया गेट