Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ड्यूल रियर कैमरा और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ हुआवे का यह स्मार्टफोन, जानें कीमत

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 28 Jun 2017 02:00 PM (IST)

    हॉनर 9 को ड्यूल रियर कैमरा, 6 जीबी रैम और 3200 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है ...और पढ़ें

    ड्यूल रियर कैमरा और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ हुआवे का यह स्मार्टफोन, जानें कीमत
    ड्यूल रियर कैमरा और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ हुआवे का यह स्मार्टफोन, जानें कीमत

    नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवे के सब ब्रांड हॉनर ने अपना नया फ्लैगशिप हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। Honor 9 स्मार्टफोन को यूके और यूरोपियन मार्किट में पेश किया गया है। यूरोप में इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसकी कीमत 499 यूरो यानि करीब 33,000 रुपये है। वहीं, ब्रिटेन में इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी कीमत 380 पाउंड यानि करीब 32,000 रुपये होगी। यह फोन अगले महीने Vmall पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

    इसके अलावा यह फोन बेलजिमय, बलगैरिया, Czech रिपब्लिक, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, रूस, साउदी अरब, सर्विया, स्लोवाकिया, स्पेन, स्वीडन, स्वीट्जरलैंड और यूएई में उपलब्ध कराया जाएगा। खबरों की मानें तो इस फोन को भारत में अगस्त में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। भारत में इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है।

    Honor 9 के फीचर्स:

    इसमें 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 5.15 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920 x 1080 है। यह फोन 2.4 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर किरीन 960 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली जी71 एमपी8 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज के आधार पर इसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है। पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है जिसपर EMUI 5.1 की स्क्रीन दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3200 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    Honor 9 launched with curved glass design, Kirin 960 CPU and dual cameras

    अन्य फीचर्स:

    फोटोग्राफी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, जियो-टैगिंग, टच फोकस, फेस डिटेक्शन, एचडीआर, पैनोरामा और ड्यूल टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। साथ ही इसमें f/2.0 अपर्चर से लैस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लिया गया है। इसके रियर कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें हाईब्रिड ड्यूल सिम ट्रे, 4जी एलटीई के साथ VoLTE, वाई-फाई (a/b/g/n/ac), ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5 एमएम हैडफोन जैक और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    6 जीबी रैम, 4000 एमएएच बैटरी और ड्यूल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ हॉनर 8 प्रो

    एचपी ने विंडोज इंकिंग तकनीक वाले लैपटॉप किए लॉन्च

    फैशन आई फीचर के साथ कार्बन ने लॉन्च किया Aura Note 2 स्मार्टफोन