विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एचटीसी डिजायर 10 प्रो भारत में लॉन्च, 13 एमपी फ्रंट कैमरा और 4जीबी रैम है खासियत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Thu, 24 Nov 2016 04:42 PM (IST)

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने डिजायर 10 प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये फोन दिल्ली के हुए एक इवेंट में पेश किया गया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने डिजायर 10 प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये फोन दिल्ली के हुए एक इवेंट में पेश किया गया है। डिजायर 10 प्रो की कीमत 26,490 रुपये है। इसकी बिक्री 15 दिसंबर से शुरू होगी। ये फोन चार कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें स्टोन ब्लैक, पोलर व्हाइट, रॉयल ब्लू और वेलेंटाइन लक्स कलर शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी ने एचटीसी बोल्ट के ग्लोबल वेरिएंट एचटीसी 10 ईवो के भारत में लॉन्च से जुड़ी जानकारी भी दी। ये फोन दिसंबर के आखिरी तक भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।

एचटीसी डिजायर 10 प्रो के फीचर्स:

डिजायर 10 प्रो में 5.5 इंच फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। एचटीसी डिजायर 10 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। इसके ऊपर कंपनी की सेंस यूआई दी गई है। भारत में इसका डुअल सिम वेरिएंट लॉन्च किया गया है। यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर और 4जीबी रैम से लैस है। इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए वाइ-फाइ 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और 4जी एलटीई जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 3जी नेटवर्क पर 19 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा करती है।