Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शॉर्ट स्क्वीज और ऐज सेंस फीचर के साथ HTC U11 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें खासियतें

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Fri, 16 Jun 2017 01:24 PM (GMT+05:30)

    एचटीसी ने भारत में अपना यू11 हैंडसेट लॉन्च किया है जिसकी कीमत 51,990 रुपये है ...और पढ़ें

    शॉर्ट स्क्वीज और ऐज सेंस फीचर के साथ HTC U11 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें खासियतें
    शॉर्ट स्क्वीज और ऐज सेंस फीचर के साथ HTC U11 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें खासियतें

    नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HTC ने भारत में अपनी फ्लैगशिप डिवाइस HTC U11 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दिल्ली में आयोजित किए गए एक इवेंट में लॉन्च किया है। HTC ने इस स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में पेश किया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 51,990 रुपये रखी गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने HTC U11 स्मार्टफोन को मई में ताइवान में लॉन्च किया गया था। HTC U11 स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही, जून महीने के आखिर तक यह स्मार्टफोन देश के ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। कंपनी ने इस हैंडसेट के सिल्वर और ब्लैक वेरिएंट को उपलब्ध कराया है।

    HTC U11 सबसे बड़ी खासियत:

    इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही लिक्विड सर्फेस डिजाइन और मल्टीपल एआई असिस्टेंट एचटीसी यू11 की अहम खासियत है। इसके साथ ही फोन में ऐज सेंस फीचर मौजूद है जिसके जरिए कैमरा शुरू करने और टेक्स्ट भेजने जैसे कई विकल्प मिलते हैं। ईमेल खोलने और अपने पसंदीदा गेम या एप ओपन करने के लिए स्क्वीज गेस्चर को कस्टमाइज करना आसान होगा। इसमें एक एडवांस टच फीचर दिया गया है जो शॉर्ट स्क्वीज के अलावा स्क्वीज और होल्ड करने जैसे कई काम कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, यूजर दस्ताने पहन के भी इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    HTC U11 के फीचर्स:

    इसमें 5.5 इंच का क्वाड एचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 2.45 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रायड 7.1 नॉगट पर काम करता है जिसपर एचटीसी की स्कीन दी गई है। अंतरराष्ट्रीय मार्किट में इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया था। पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। लेकिन भारत में इसका केवल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही उतारा गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

    फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह 1.4 माइक्रोन पिक्सल, अल्ट्रा स्प्रेड ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, ओआईएस, अपर्चर एफ/1.7, ड्यूल-एलईडी फ्लैश, स्लो मोशन और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस है। साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो बीएसआई सेंसर और फुल एचडी रिकॉर्डिंग से लैस है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने 24.5 घंटे तक का टॉकटाइम और 14 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी 3.0 टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स से लैस है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    सैमसंग Galaxy J7 Pro और J7 Max भारत में लॉन्च, 120 जीबी 4जी डाटा मिल रहा मुफ्त

    नोकिया 3,5,6 स्मार्टफोन में क्या है खास, पढ़ें सभी जरुरी डिटेल्स

    शाओमी ने कोर i7 के साथ 13.3 इंच का Mi Notebook Air किया लॉन्च