यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
4100 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ लांच हुआ हुआवे एंजॉय 6, जानें कीमत
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन एंजॉय 6 लांच कर दिया है। इसमें 5 इंच की एचडी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन एंजॉय 6 लांच कर दिया है। इसमें 5 इंच की एचडी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है। ये फोन 1.0 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी2 जीपीयू है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.2 से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही ये फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। ये फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि ये बैटरी 11 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकती है।

हुवावे कंपनी ने बताया है कि यह फोन आईपी 52 सर्टिफिकेशन के साथ वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस है। बेहतरन कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई के अलावा वाइ-फाइ 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फीचर दिए गए हैं। ये फोन व्हाइट, गोल्ड, ग्रे समेत 6 कलर वेरिएंट में लांच किया गया है।

