Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हुआवे ने लांच किया हॉनर नोट 8, 4500 एमएएच की बैटरी और 4 जीबी रैम से है लैस

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2016 04:14 PM (GMT+05:30)

    हुआवे ने चीन में अपने दो स्मार्टफोन्स लांच कर दिए हैं। Honor 5 और Honor Note 8 चीन में सेल के लिए उपलब्ध हैं। Honor Note 8 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हुआवे ने चीन में अपने दो स्मार्टफोन्स लांच कर दिए हैं। Honor 5 और Honor Note 8 चीन में सेल के लिए उपलब्ध हैं। Honor Note 8 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लांच किया गया है। पहला वेरिएंट 32 जीबी तो दूसरा 64 जीबी और तीसरा 128 जीबी की स्टोरेज से लैस है। इन सभी को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2299 चीनी युआन है तो वहीं, 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2499 चीनी युआन है। इसके अलावा 128 जीबी की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2799 चीनी युआन है। ये फोन चीन से बाहर कब उपलब्ध होंगे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।

    Honor Note 8 के फीचर्स:

    एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करने वाला ये फोन 6.6 इंच की क्वाड एचडी डिस्पले से लैस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर कीरिन 955 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश से लैस 13 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। तो वहीं, 8 एमपी का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, VoLTE, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। गोल्ड, सिल्वर और ग्रे वेरिएंट में उपलब्ध ये फोन 4500 एमएएच की बैटरी से लैस है।

    Honor 5 के फीचर्स:

    ये फोन 5 इंच की एचडी डिस्पले के साथ एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है। ये फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े:

    3500 एमएएच की बैटरी के साथ लेनोवो वाइब के5 नोट लांच, फ्री मिलेगा 999 रुपये का वीआर हेडसेट

    पैनासोनिक ने लांच किया एलुगा आर्क 2, ऐसा स्मार्टफोन जिस पर नहीं लगेंगे स्क्रैच

    6499 रुपये में इंटेक्स ने लांच किया क्लाउड स्ट्रिंग वी2.0 स्मार्टफोन, जानें क्या है खास