विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुआवे पी10 लाइट स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 3000 एमएएच बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Tue, 21 Mar 2017 10:00 AM (IST)

हुआवे पी10 लाइट हैंडसेट 299 पाउंड यानि करीब 24,000 रुपये में लॉन्च किया गया है

हुआवे पी10 लाइट स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 3000 एमएएच बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
हुआवे पी10 लाइट स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 3000 एमएएच बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवे ने अपना पी10 लाइट हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी10 का बजट वेरिएंट है। इस फोन को फिलहाल यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 299 पाउंड यानि करीब 24,000 रुपये है। UK में इसे 31 मार्च से ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। साथ ही इसे मिडनाइट ब्लैक और प्लेटिनम गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इस बजट मॉडल में सबसे बड़ा अंतर फिंगरप्रिंट सेंसर का है, जो अब पिछले हिस्से पर चला गया है। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

हुवावे पी10 लाइट के फीचर्स:

इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2.15 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 658 चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी830एमपी2 जीपीयू दिया गया है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर आधारित ईएमयूआई 5.1 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पी10 लाइट के कैमरा एप में पोर्ट्रेट सेल्फी मोड के लिए बोकेह इफेक्ट दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़े,

Xiaomi Redmi 4A भारत में हुआ लॉन्च, 3120 एमएएच बैटरी के साथ कीमत 6000 रुपये से कम

Vivo Y66 स्मार्टफोन 16 एमपी फ्रंट कैमरा के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

उम्दा साउंड क्वालिटी के साथ Intex Aqua Trend Lite स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 5690 रुपये