Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Huawei Y3 2017 स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर और कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 16 May 2017 12:30 PM (IST)

    यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है ...और पढ़ें

    Huawei Y3 2017 स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर और कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Huawei Y3 2017 स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर और कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

    नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवे ने बजट सेगमेंट में एक नया हैंडसेट वाई3 (2017) लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसे ब्लू, ग्रे, गोल्ड, पिंक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

    हुआवे वाई3 (2017) के फीचर्स:

    इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 854 x 480 है। प्रोसेसर के आधार पर इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर और दूसरा वेरिएंट 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 1 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    इससे पहले कंपनी ने एन्जॉय 7 प्लस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 1599 यूआन यानि करीब 14,958 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इस साल की शुरू में लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत 1499 यूआन यानि करीबन 14,041 रुपये है लेकिन अब इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Nokia 3310 फीचर फोन की भारत में हुई वापसी, 18 मई से होगा उपलब्ध, कीमत 3310 रुपये

    मोटो सी और सी प्लस स्मार्टफोन हुए लॉन्च, 4000 एमएएच बैटरी है खासियत, जानें कीमत

    Meizu M5 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, 13 एमपी कैमरा और 3070 एमएएच बैटरी से है लैस