Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    4000 एमएएच बैटरी और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन, जानें कीमत

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 08 Jun 2017 06:15 PM (GMT+05:30)

    दमदार बैटरी और रैम के साथ हुआवे ने वाई7 प्राइम हैंडसेट लॉन्च किया है ...और पढ़ें

    4000 एमएएच बैटरी और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन, जानें कीमत
    4000 एमएएच बैटरी और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन, जानें कीमत

    नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवे ने Y7 Prime हैंडसेट लॉन्च किया है। इसे फोन को हॉन्ग-कॉन्ग में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 1,880 हॉन्ग-कॉन्ग डॉलर यानि करीब 15,500 रुपये है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 4000 एमएएच की बैटरी है। इसे Vmall के जरिए खरीदा जा सकता है। इस फोन को दूसरे मार्किट्स में कब पेश किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

    Huawei Y7 Prime के फीचर्स:

    इसे मेटल यूनिबॉडी से बनाया गया है। इमें होम बटन नहीं दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर कैमरा के बिल्कुल नीचे की तरफ दिया गया है। इसे सिल्वर, ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 5.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 मार्शमैलो पर काम करता है।

    फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह f/2.2 अपर्चर, पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस है। साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, जीपीएस, एफएम रेडिया और माइक्रो यूएसबी पोर्ट्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:

    WWDC 2017 में एप्पल ने लॉन्च किए दो खास आईपैड, जानिए खासियतें

    ड्यूल रियर कैमरे और 4 GB रैम से लैस यह स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत

    WWDC 2017 में एप्पल ने लॉन्च किए ये शानदार प्रोडक्टस, जानिए इनकी खूबियां
     

    खबरें और भी