विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोडेक ने लॉन्च किया ektra स्मार्टफोन, 21 एमपी कैमरा है खासियत, जानें कीमत

By MMI TeamEdited By:
Updated: Mon, 05 Dec 2016 10:00 AM (IST)

कैमरा निर्माता कंपनी Kodak ने अपना नया स्मार्टफोन Ektra लॉन्च कर दिया है। खबरों की मानें तो यह फोन जर्मनी में 9 दिसंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कैमरा निर्माता कंपनी Kodak ने अपना नया स्मार्टफोन Ektra लॉन्च कर दिया है। खबरों की मानें तो यह फोन जर्मनी में 9 दिसंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस फोन की कीमत 499 यूरो यानि करीब 36,000 रुपये है। एंड्रायड ऑथोरिटी में छपी एक खबर के मुताबिक, यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स Kodak स्टोर, अमेडन, मीडिया मार्किट और सैटर्न जैसी साइट्स पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

Kodak Ektra के फीचर्स:

फोन में 5 इंच का फुल एचडी डिस्पले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080p है। यह फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज डेका-कोर हेलियो एक्स20 प्रोसेसर और 3जीबी रैम से लैस है। इसमें 32जीबी की इटंरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 21 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है, जो f/2.0 अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, डुअल-टोन, डुअल एलईडी फ्लैश जैसे फीचर्स से लैस है। इससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। इसके साथ ही इस फोन में 13 एमपी का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी जैसा फीचर दिया गया है। यह फोन एंड्रायड मार्शमैलो पर काम करता है। इस फोन को बाकि देशों मे कब लॉन्च किया जएगा, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Kodak Ektra के स्टार स्पेसिफिकेशन्स:

डिस्पले: 5 इंच फुल एचडी
प्रोसेसर: 2.3 गीगाहर्ट्ज डेका-कोर हेलियो एक्स20
रैम: 3जीबी
रियर कैमरा: 21 एमपी
फ्रंट कैमरा: 13 एमपी
बैटरी: 3000 एमएएच