विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लावा ने लांच किया 32 जीबी मैमोरी और 22 भाषाओं को सपोर्ट करने वाला फोन, कीमत केवल 1500 रुपये

By MMI TeamEdited By:
Updated: Wed, 30 Mar 2016 01:11 PM (IST)

लावा ने 22 भाषाओं को सपोर्ट करने वाला नया फीचर फोन लांच किया है

News Article Hero Image

लावा ने 22 भाषाओं को सपोर्ट करने वाला नया फीचर फोन लांच किया है। 1,500 रुपये की कीमत वाले इस फीचर फोन को लावा ने केकेटी अल्ट्रा+ यूनियन नाम दिया है। कंपनी का दावा है कि भारत में इतनी भाषाओं के सपोर्ट के साथ इस कीमत में लांच होने वाला यह पहला फीचर फोन है। लावा के अनुसार इस फोन को डिजिटल इंडिया अभियान के तहत बनाया गया है।
यह फोन असमी, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकड़ी, मैथिली, मणिपुरी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलगू और उर्दू समेत 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह फीचर फोन अंग्रेजी भाषा सपोर्ट के साथ भी आता है। यूजर सभी 23 भाषाओं में संदेश भेज और प्राप्त कर सकेंगे।

पढ़ें, अब फोटो खींचते ही मिल जाएगी सारी जानकारी, Google लाया कैमरा एप में नया फीचर

इस फीचर फोन में 2.4 इंच डिस्प्ले और 32 एमबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में वीजीए रियर कैमरा है। 1750 एमएएच बैटरी के 18 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इस फीचर फोन में ड्यूल चार्जिंग सपोर्ट भी है जिसे लेकर लावा ने कहा है कि फोन को एक पतले पिन वाले और यूएसबी चार्जर दोनों से चार्ज किया जा सकता है।
ड्यूल सिम सपोर्ट के अलावा फोन में ब्लूटूथ, वाययरलेस एफएम रेडियो, एक ऑडियो/वीडियो प्लेयर और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। फीचर फोन ब्लैक और ग्रे कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा।