Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lenovo K6 Power का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, 4जीबी रैम से है लैस, जानें कीमत

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Wed, 25 Jan 2017 11:30 AM (GMT+05:30)

    लेनोवो के6 पावर का नया वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है ...और पढ़ें

    Lenovo K6 Power का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, 4जीबी रैम से है लैस, जानें कीमत
    Lenovo K6 Power का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, 4जीबी रैम से है लैस, जानें कीमत

    नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने भारत में अपने के6 पावर हैंडसेट का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। यह वेरिएंट 4जीबी रैम से लैस है। इसे 31 जनवरी 2017 से ई-कॉमर्स वेबसाइट साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस नए वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। रैम के अलावा फोन के बाकि के फीचर्स पुराने वेरिएंट जैसे ही होंगे।

    Lenovo K6 Power के फीचर्स:

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इस फोन में 4000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी 48 घंटे का टॉकटाइम और 649 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा कर रही है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 435 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3जीबी/4जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। इसमें 32जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगप्रिंट सेंसर दी गई है। ये फोन डार्क ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है।