Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ड्यूल कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी के साथ लेनोवो K8 Note लॉन्च, कीमत 12999 से शुरू

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 09 Aug 2017 04:30 PM (IST)

    भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लेनोवो के8 नोट लॉन्च हो गया है। इसमें कई खासियतें दी गई हैं ...और पढ़ें

    ड्यूल कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी के साथ लेनोवो K8 Note लॉन्च, कीमत 12999 से शुरू
    ड्यूल कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी के साथ लेनोवो K8 Note लॉन्च, कीमत 12999 से शुरू

    नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने भारत में अपना नया हैंडसेट K8 Note लॉन्च किया है। इस फोन की खासियत इसकी बैटरी और कैमरा है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह लेनोवो का पहला ऐसा हैंडसेट है जो ड्यूल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में बता दें। 

    Lenovo K8 Note की भारत में कीमत और उपलब्धता:

    यह फोन 18 अगस्त से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसक कीमत 13,999 रुपये है। इसे फाइन गोल्ड और वेनम ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

    Lenovo K8 Note के फीचर्स:

    इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x1920 है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज डेका-कोर मीडियाटेक एमटी6797 चिपसेट से लैस है। यह फोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट पर काम करता है। इसकी मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा ड्यूल-एलईडी सीसीटी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। वहीं, इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    बैटरी और कैमरा:

    फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ 15 वॉट का रैपिड चार्जर दिया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी 24.7 घंटे तक का टॉक टाइम और 378 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, ड्यूल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    4000 एमएएच बैटरी, शटरप्रूफ स्क्रीन और 4 जीबी रैम से लैस सैमसंग गैलेक्सी S8 Active लॉन्च

    3000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ स्वाइप कनेक्ट पावर 4जी स्मार्टफोन, कीमत 4999 रुपये

    6999 रुपये में लॉन्च हुआ 3 जीबी रैम और 13 एमपी कैमरा से लैस Cult Beyond