विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माइक्रोमैक्स ने दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लांच किया 4000 रुपये से भी सस्ता स्मार्टफोन

By MMI TeamEdited By:
Updated: Fri, 22 Apr 2016 11:47 AM (IST)

कम कीमत में माइक्रोमैक्स ले लांच किया कैनवस स्पार्क 2 प्लस, बेहतरीन फीचर से लैस है ये स्मार्टफोन

माइक्रोमैक्स ने दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लांच किया 4000 रुपये से भी सस्ता स्मार्टफोन
माइक्रोमैक्स ने दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लांच किया 4000 रुपये से भी सस्ता स्मार्टफोन

स्मार्टफोन लांच करने के मामले में माइक्रोमैक्स कई कंपनियों को पीछे छोड़ चुका है और अब एक बार फिर से माइक्रोमैक्स ने एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अपना पहला स्मार्टफोन लांच कर दिया है। कैनवस स्पार्क 2 प्लस को एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील से 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

डिवाइस

मेटालिक ग्रे, कॉपर गोल्ड और शैंपेन गोल्ड कलर में उपलब्ध इस फोन की खासियत इसका ऑरेटिंग सिस्टम है। 5 इंच का FWVGA स्क्रीन के साथ आप बेहतर पिक्चर क्वालिटी का मजा ले सकते हैं। इस फोन में 1.3 GHz क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम मौजूद है। अगर बात मैमोरी की आए तो इसकी इंटरनल मेमोरी 8 जीबी तक है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं, इसमें 5 MP रियर कैमरा और 2 MP फ्रंटफेसिंग कैमरा है। इसके अलावा स्पार्क 2 प्लस में एक इंडस फीचर भी दिया गया है जिसमें 10 क्षेत्रीय भाषाएं पहले से ही इंस्टॉल है। जिसके जरिए आप किसी भी भाषा में चैट कर पाएंगे। राइट साइड से स्वाइप करने पर किसी भी मैसेज को ट्रांसलेट किया जा सकता है और लेफ्ट साइड से स्वाइप करने पर किसी भी भाषा को दूसरी भाषा में लिखा जा सकता है। 5 इंच का FWVGA स्क्रीन के साथ ये फोन एक कीफायती कीमत में खरीदा जा सकता है। कैनवस स्पार्क 2 प्लस में कई ऐसे फीचर हैं जो आपको आकर्षित कर सकते हैं।