Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस कंपनी ने 4जी तकनीक के साथ लॉन्च किया एंट्री लेवल स्मार्टफोन, कीमत 5999 रुपये

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 05 Jun 2017 12:00 PM (GMT+05:30)

    मोटो सी स्मार्टफोन को 5999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन 4जी तकनीक के साथ आता है ...और पढ़ें

    इस कंपनी ने 4जी तकनीक के साथ लॉन्च किया एंट्री लेवल स्मार्टफोन, कीमत 5999 रुपये
    इस कंपनी ने 4जी तकनीक के साथ लॉन्च किया एंट्री लेवल स्मार्टफोन, कीमत 5999 रुपये

    नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला ने अपना मोटो सी हैंडसेट भारत में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है। कंपनी ने कम कीमत में कंपनी ने इस फोन में दमदार फीचर पेश करने की कोशिश की है जिससे यह फोन भारतीय मार्किट में अपने सेगमेंट के फोन्स को टक्कर दे पाए। देखा जाए तो इस फोन की सीधी टक्कर शाओमी रेडमी 4ए से होगी। इसकी कीमत 5,999 रुपये है।

    Moto C के फीचर्स:

    इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 854 x 480 है। यह फोन 1.1 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक एमटी6767एम क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 8 और 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। इसका रियर कै मरा 74-डिग्री फील्ड व्यू, फिक्सड फोकस लेंस और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके साथ ही 2 एमपी का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है जो 63-डिग्री फील्ड व्य और एलईडी फ्लैश से लैस है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2350 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    लेनोवो के मैनेजिंग डायरेक्ट, मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया और कंट्री हेड सुधीन माथुर ने कहा, "कंपनी ने ऐसे यूजर्स के लिए यह फोन लॉन्च किया है जो फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड करते हैं। यहां हम यूजर्स के मुताबिक फोन डिजाइन करते हैं साथ ही बेहतर अनुभव के लिए स्मार्ट कनेक्टिविटी देते हैं”।

    यह भी पढ़ें:

    8 GB रैम से लैस पहला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिनटों में होगा चार्ज

    मोटो Z2 Play स्मार्टफोन नए मोड्स के साथ हुआ लॉन्च, 4 GB रैम और 3000 mAh बैटरी से लैस

    हुआवे का मीडियापैड M3 लाइट 10 टैबलेट हुआ लॉन्च, 6660 mAh बैटरी और 4 GB रैम से लैस

    खबरें और भी