Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ड्यूल कैमरा और 3000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए G5S और G5S प्लस, जानें कीमत

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 03 Aug 2017 04:08 PM (IST)

    मोटोरोला ने जी5एस और जी5एस प्लस हैंडसेट यूरोप में लॉन्च किए हैं ...और पढ़ें

    ड्यूल कैमरा और 3000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए G5S और G5S प्लस, जानें कीमत
    ड्यूल कैमरा और 3000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए G5S और G5S प्लस, जानें कीमत

    नई दिल्ली (जेएनएन)। लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने अपनी जी सीरीज के दो नए हैंडसेट यूरोप में पेश किए हैं। मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस कंपनी के स्पेशल एडिशन फोन हैं। यह फोन कुछ समय पहले लॉन्च हुए मोटो जी5 और जी5 प्लस के अपग्रेडेड वेरिएंट हैं। मोटो जी5एस की कीमत 249 यूरो यानि करीब 18,900 रुपये है। वहीं, मोटो जी5एस प्लस की कीमत 299 यूरो यानि करीब 22,700 रुपये से शुरू होती है। खबरों की मानें तो दोनों ही फोन्स को इस महीने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध करा दिया जाएगा। आपको बता दें कि मोटो जी5एस प्लस को कंपनी की अमेरिकी साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

    मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस के फीचर्स:

    दोनों ही फोन एंड्रायड 7.1 नॉगट पर काम करते हैं। जहां मोटो जी5एस प्लस को लूनर ग्रे/ब्लश गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, मोटो जी5एस को लूनर ग्रे/फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें टर्बो पावर चार्जिंग से लैस 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही फिंगरप्रिंट, एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी जैसे सेंसर्स दिए गए हैं।

    मोटो जी5एस:

    इसमें 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जो 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है।



    कैमरा:

    फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0, एलईडी फ्लैश व फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ) से लैस है। साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    मोटो जी5एस प्लस:

    इसमें 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जो 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। यह फोन 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3/4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32/64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है।

    खबरें और भी

    कैमरा:

    फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर ड्यूल कैमरा दिया गया है जो अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। इसके अलावा क्विक कैप्चर, बेस्ट शॉट, टैप टू कैप्चर, पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर, वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन, स्लो मोशन वीडियो और 4के अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड फीचर्स से लैस है। साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, पैनोरमा मोड, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एज, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:

    जियो के बाद इंटेक्स ने लॉन्च किया पहला 4G VoLTE फीचर फोन टर्बो प्लस 4G

    ब्लैकबैरी और इनफिनिक्स ने भारत में लॉन्च किए अपने नए स्मार्टफोन्स, जानें फीचर्स

    100 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स Selfie 2