विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन 4 GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, मिल रहा 100 GB 4G डाटा ऑफर

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Published: Thu, 08 Jun 2017 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 09:25 AM (IST)

मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन 27,999 रुपये की कीमत के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है

मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन 4 GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, मिल रहा 100 GB 4G डाटा ऑफर
मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन 4 GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, मिल रहा 100 GB 4G डाटा ऑफर

नई दिल्ली (जेएनएन)। लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने आखिरकार भारत में अपने नया स्मार्टफोन मोटो Z2 प्ले को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दिल्ली में आयोजित हुए एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया है। मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन को 27,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते ही अमेरिका में पेश किया था। मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन के साथ ही मोटो मोड्स को भी लॉन्च किया गया है। जिसकी प्री बुकिंग गुरुवार से शुरू होकर 14 जून तक चलेगी। इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन के सिर्फ 4GB रैम और 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को ही भारत में लॉन्च किया गया है। इसके 3 GB और 32 GB स्टोरेज वेरिएंट को भी अमेरिका में उपलब्ध कराया गया है।



Moto Z2 Play कीमत और लॉन्च ऑफर:

कंपनी ने मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन को भारत में 27,999 रुपये में उपलब्ध कराया है। कंपनी अपने नये स्मार्टफोन पर यूजर्स को कुछ ऑफर भी दे रही है। मोटो Z2 प्ले को प्री-आर्डर करने के लिए यूजर्स को 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद शेष राशि को 0 प्रतिशत ब्याज के साथ 10 महीनों में चुकाया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन के साथ मोटो आर्मर पैक भी दे रही है।

इसके अलावा मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन के साथ जियो यूजर को 4G डाटा का ऑफर भी दिया जा रहा है। जिसमें यूजर को 100 GB अतिरिक्त 4G डाटा मिलेगा। इस ऑफर का लाभ आम ग्राहक भी उठा सकतें है, यानी इसके लिए हैंडसेट की प्री-बुकिंग जरूरी नहीं है।

डिजाइन:

मोटो Z2 प्ले एक अल्ट्रा-स्लिम एल्यूमीनियम यूनीबॉडी डिजाइन का दावा करता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह अल्ट्रा-स्लिम डिवाइस सिर्फ 5.99mm मोटी है। आपको बता दें कि मोटो Z प्ले और Z2 प्ले दोनों स्मार्टफोन के डिजाइन कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। फोन में मोटो मोड्स को कनेक्ट करने के लिए 16 प्वाइंट कनेक्टर दिए गए हैं। स्मार्टफोन के होम डिस्प्ले में एक होम बटन दिया गया है जो कि फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा।

मोटो Z2 प्ले के स्पेसिफिकेशन:

इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो, यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच का फुल HD सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। इसके डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट 3 GB रैम के साथ 32 GB स्टोरेज और 4 GB रैम के साथ 64 GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो Z2 प्ले स्मार्टफोन ड्यूल-टोन LED फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा से लैस है। जो ऑटो फोकस, लेजर ऑटो फोकस, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ड्यूल पिक्सल ऑटो फोकस और f/1.7 अपर्चर जैसे फीचर से लैस है। इसके अलावा फोन में फ्रंट के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 3000 mAh की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 4 G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2 LE, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी जैसे फीचर्स शामिल किये गए हैं। स्मार्टफोन एक नैनो-कोटिंग के साथ पेश किया गया है जो वाटर रेप्लेंट के रूप में काम करता है। नया मोटो Z2 प्ले में मेटल यूनीबॉडी डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। नए मोटो मॉड्स में मोटो पावर बैंक है जो अतिरिक्त 22000 एमएएच की बैटरी क्षमता देता है।

यह भी पढ़ें:

WWDC 2017 में एप्पल ने लॉन्च किए दो खास आईपैड, जानिए खासियतें

ड्यूल रियर कैमरे और 4 GB रैम से लैस यह स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत

WWDC 2017 में एप्पल ने लॉन्च किए ये शानदार प्रोडक्टस, जानिए इनकी खूबियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।