Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    45.7 एमपी कैमरा के साथ निकॉन ने लॉन्च किया नया फुल फ्रेम DSLR कैमरा, जानें खासियतें

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 25 Aug 2017 10:00 AM (IST)

    निकॉन ने एक नया DSLR लॉन्च किया है जो कैनन के EOS 5D Mark IV को कड़ी टक्कर देगा ...और पढ़ें

    45.7 एमपी कैमरा के साथ निकॉन ने लॉन्च किया नया फुल फ्रेम DSLR कैमरा, जानें खासियतें
    45.7 एमपी कैमरा के साथ निकॉन ने लॉन्च किया नया फुल फ्रेम DSLR कैमरा, जानें खासियतें

    नई दिल्ली (जेएनएन)। कैमरा निर्माता कंपनी निकॉन ने अपना नया फुल फ्रेम फ्लैगशिप DSLR लॉन्च कर दिया है। निकॉन D850 कैमरा D810 का अपग्रेडेड वैरिएंट है। इसे सिंतबर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत 3299.95 डॉलर यानि करीब 2,24,300 रुपये है। निकॉन D850 मार्किट में कैनन के EOS 5D Mark IV को कड़ी टक्कर देगा।

    निकॉन D850 के फीचर्स:

    बिना किसी ऑप्टिकल लो पास फिल्टर के इस कैमरा में 45.7 मेगापिक्सल का फुल-फ्रेम CMOS सेंसर दिया गया है। इसमें निकॉन EXPEED 5 इमेजन प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो फुल रेजोल्यूशन 7fps पर काम करता है। इसके अलावा पहले से ज्यादा ISO रेंज और 99 क्रॉस-टाइप ऑटोफोक्स प्वाइंट के साथ 153 प्वाइंट ऑटोफोक्स सिस्टम दिया गया है। साथ ही यह कैमरा 30fps पर 4K वीडियो शूट और 120fps पर 1080p वीडियो शूट कर सकता है।

    निकॉन D850 को रग्ड मैगनिजियम एलॉय बॉडी से बनाया गया है। इसमें निकॉन के स्नैपब्रिज फीचर के लिए इन-बिल्ट वाई-फाई और ब्लूटूथ दिया गया है। यह फीचर कैमरा बंद होने पर भी इमेजेज को स्मार्टफोन में ट्रांसफर कर सकता है। इसमें 3.2 इंच (2.35 मिलियन डॉट रेजोल्यूशन) का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें इलेक्ट्रॉनिक शट्टर भी दिया गया है जो साइलेंट शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही तीन साइज की रॉ फाइल्स को चुनना, XQD और SD कार्ड के लिए ड्यूल मैमोरी कार्ड स्लॉट, बैकलिट बटन, 1080p वीडियो के लिए फोक्स पीकिंग रीड आउट, लाइव वीडियो मोड में फोटो खींचना और टाइमलैप्स का 4K वीडियो बनाने जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एचडीएमआई आउटपुट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें:

    6.3 इंच के डिस्प्ले और ड्यूल कैमरे के साथ हुआ लॉन्च Samsung Galaxy Note 8

    लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ने लॉन्च किया 1 लाख रुपये से भी महंगा स्मार्टफोन

    9999 रुपये की कीमत में माइक्रोमैक्स और एलजी ने लॉन्च किए दो स्मार्टफोन्स, जानें फीचर्स
     

    खबरें और भी