विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oppo ने लांच किया बजट 4G स्मार्टफोन Neo7, कीमत 9,990 रुपये

By MMI TeamEdited By:
Updated: Thu, 29 Oct 2015 01:39 PM (IST)

ओप्पो ने अपने नए हैंडसेट नियो 7 स्मार्टफोन को भारत में आधिकारिक तौर पर 9,990 रुपये में लांच कर दिया है

News Article Hero Image

ओप्पो ने अपने नए हैंडसेट नियो 7 स्मार्टफोन को भारत में आधिकारिक तौर पर 9,990 रुपये में लांच कर दिया है।

एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस हैंडसेट में 5 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1.2ghz की स्पीड वाले क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर का इस्तमाल किया गया है। इसमें 1जीबी रैम दी गई है| इसमें 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस हैंडसेट में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह एक ड्यूल सिम डिवाइस है। 4जी एलटीई बैंड सपोर्ट के अलावा इस हैंडसेट में वाइ-फाइ 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, 3जी और जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं।

ओप्पो नियो 7 में 2420 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।