विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC WT20 के लिए Oppo ने लांच किया स्पेशल एडिशन F1 स्मार्टफोन, मिल सकता है मुफ्त में

By MMI TeamEdited By:
Updated: Mon, 14 Mar 2016 06:23 PM (IST)

Oppo 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 का स्पेशल ग्लोबल पार्टनर है| और इसी विशेष मौके पर Oppo ने F1 ICC WT20 स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन लांच किया है

News Article Hero Image

Oppo 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 का स्पेशल ग्लोबल पार्टनर है| और इसी विशेष मौके पर Oppo ने F1 ICC WT20 स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन 17,990 रुपये में लांच किया है| खास बात यह है कि Oppo टी20 मैच के दौरान इस स्मार्टफोन को जीतने का मौका भी दे रहा है|

पढ़ें, गूगल नेक्सस 5X पर मिल रहा 4000 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट

यह है खासियत

ओप्पो का यह स्मार्टफोन एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा| इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास है| प्रोटेक्शन के लिए गोरिला ग्लास 4 की कोटिंग होगी| 5 इंच के डिस्प्ले के साथ इसमें 1.7GHz क्वाडकोर प्रोसेसर, 3GB रैम और 16GB इंटरनल मैमोरी है| माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इसे 128GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है|

कैमरे की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है| फोन को पावर देने के लिए इसमें 2500 mAh की बैटरी दी गई है| यह स्मार्टफोन गोल्ड कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा|